Qs 1. 16-18 अप्रैल 2024 को विश्व भविष्य ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2024 की मेजबानी कहां पर होगी?
✅UAE में विश्व भविष्य ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2024 का अयोजन किया गया।
✅कहाँ - अबू धाबी राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र
✅कब - 16 अप्रैल - 18 अप्रैल 2024
✅इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की प्रमुख स्वच्छ ऊर्जा कंपनी मसदर द्वारा किया जा रहा है।
✅मसदर का लक्ष्य 2030 तक 100GW की नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो क्षमता हासिल करना है।
7 April Current Affairs 👉 Click
Qs 2. हाल ही में भारतीय सेना को मिली 'आकाशतीर प्रणाली' किसके द्वारा विकसित की गई है?
✅भारतीय सेना की वायु रक्षा कोर को हाल ही में आकाशतीर प्रणाली मिली।
✅इस प्रणाली की मदद से देश की जमीन से लेकर आसमान तक की हिफाजत सेना के लिए आसान हो जाएगी।
✅निर्माण - भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
✅समझौता लागत - 1982 करोड़ रुपये
✅यह एक स्वचालित वायु रक्षा नियंत्रण और रिपोर्टिंग प्रणाली है।
✅इसमें सेंसर व रडार का नेटवर्क है, जो दुश्मन के विमान, जेट, हेलिकॉप्टर, ड्रोन व मिसाइलों के बारे में तुरंत अलर्ट जारी करते हैं।
✅ये समय कम ऊंचाई वाले इलाकों में हवाई जोखिमों की निगरानी को आसान बनाती है।
Qs 3. हाल ही में 'राष्ट्रीय हस्तनिर्मित दिवस' कब मनाया गया?
✅राष्ट्रीय हस्तनिर्मित दिवस(National Handmade Day)2024 - 6 अप्रैल
✅हर साल अप्रैल के पहले शनिवार को राष्ट्रीय हस्तनिर्मित दिवस मनाया जाता है। यह दिन हस्तनिर्मित सामान बनाने वाले लोगों के कौशल और समर्पण को सम्मानित करने और पहचानने के लिए मनाया जाता है।
✅Theme :- Buy handmade products
✅इस दिन को 2018 सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया था।
Qs 4. हाल ही में लद्दाख के किस क्षेत्र में सार्वजनिक शांति बनाये रखने के लिए धारा 144 लागू किया गया?
✅लद्दाख के लेह जिले में शांति और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए 5 अप्रैल से धारा 144 लागू कर दी गई है।
✅धारा 144 लागू होने से किसी भी तरह का जुलूस, रैली या मार्च निकालने के लिए लेह के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से लिखित अनुमति लेनी होगी।
✅यह भी आदेश दिया गया है कि ऐसा कोई बयान न दें जिससे सांप्रदायिक सौहार्द और शांति भंग हो या जिले में कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न हो।
✅यह रोक केंद्र शासित प्रदेश (UT) की घटती चारागाह भूमि को उजागर करने के लिए जलवायु कार्यकर्ता सोनमवांगचुक द्वारा चांगथांग क्षेत्र में प्रस्तावित 'पश्मीना मार्च' से ठीक दो दिन पहले लगाई गई।
Qs 5. कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी किस राज्य से राज्यसभा सांसद चुनी गयी?
✅कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पहली बार राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली।
✅राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई।
✅सोनिया गांधी राजस्थान से सासंद बनकर राज्यसभा पहुंची हैं।
✅सोनिया गांधी 1998 में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं थीं।
✅1999 में पहली बार बेल्लारी (कर्नाटक) और अमेठी (उत्तर प्रदेश) से चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंची थीं।
✅सोनिया गांधी कुल पांच बार की लोकसभा सांसद रह चुकी हैं।
Qs 6. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य के मदरसा क़ानून के खिलाफ आदेश पर रोक लगाई?
✅सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश मदरसा कानून के खिलाफ आदेश पर रोक लगाई।
✅राज्य में कुल 16,513 मान्यता प्राप्त और 8,449 गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे हैं, जिनमें लगभग 27 लाख छात्र पढ़ते हैं।
✅सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसने उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 2004 को "असंवैधानिक" घोषित किया था।
Qs 7. हाल ही में आयोजित IWF विश्व कप 2024 में बिंदयारानी देवी ने कौन सा पदक जीता?
✅IWF विश्व कप 2024 :-
✅आयोजन - फुकेत, थाईलैंड में
✅कब - 31 मार्च - 11 अप्रैल 2024
✅आयोजक - अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (International Weightlifting Federation -IWF)
✅भारतीय भारोत्तोलक बिंदयारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।
✅वहीं महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में 12वें स्थान पर रहने के बावजूद, भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया।
Qs 8. भारत ने कब तक परमाणु ऊर्जा क्षमता को 01 लाख मेगावाट तक बढाने का लक्ष्य रखा?
✅भारत ने 2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता को 1 लाख मेगावाट तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा।
✅भारत, परमाणु ऊर्जा विभाग की योजनाओं के जरिये 100 गीगावाट परमाणु क्षमता हासिल करने की योजना की रूपरेखा तैयार की है।
✅"भारत के लिए संभावित नेट ज़ीरो की ओर Synchronizing Energy Transitions: सभी के लिए सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा' शीर्षक वाली रिपोर्ट में इस लक्ष्य का जिक्र किया गया है।
Qs 9. हाल ही में नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCDFI) के नये अध्यक्ष कौन बने?
✅डॉ. मीनेश शाह नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन इंडिया लिमिटेड (NCDFI) के अध्यक्ष बने।
✅NCDFI की बैठक में 8 राज्यों के दुग्ध महासंघ के डायरेक्टर्स को भी नियुक्त किया गया।
✅जिसमें झारखण्ड, सिक्किम, असम, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, केरल तथा कर्नाटक शामिल है।