Type Here to Get Search Results !

07 April 2024 Current Affairs in Hindi

 


Qs 1. हाल में 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' कब मनाया गया?


✅विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) : 7 अप्रैल

✅ये एक वैश्विक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस है जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है।

✅7 अप्रैल की तारीख 1948 में WHO की स्थापना का प्रतीक है।

✅ये दिवस 1950 से मनाया जाना शुरू हुआ था।

✅Theme - My health, my rights


6 April Current Affairs 👉 Click 

Qs 2. हाल में कहां पर 5200 वर्ष पुरानी हड़प्पा बस्ती की खोज की गई?



कच्छ, गुजरात में 5,200 वर्ष पुरानी हड़प्पा बस्ती की खोज हुई।

✅केरल विश्वविद्यालय के पुरातत्वविदों ने विभिन्न संस्थानों के सहयोग से गुजरात के पडता बेट, कच्छ में एक महत्वपूर्ण हड़प्पा बस्ती का पता लगाया है।

✅उत्खनन से लगभग 3200 ईसा पूर्व से 1700 ईसा पूर्व की हड़प्पा बस्ती के प्रमाण मिले हैं, जिनमें स्थानीय रूप से उपलब्ध बलुआ पत्थर और शैलों से बनी गोलाकार और आयताकार संरचनाएं भी शामिल हैं।

✅Note :- हड़प्पा सभ्यता की खोज - दयाराम साहनी ने 1921 में की थी।✅ ये रावी नदी के किनारे स्थित पाकिस्तान के मांटगोमरी क्षेत्र में स्थित थी।



Qs 3. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने 2025 तक यूरिया आयात समाप्त करने की योजना बनाई?



मनसुख मंडाविया ने 2025 तक यूरिया आयात समाप्त करने की योजना की घोषणा की।

✅भारत का लक्ष्य घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देकर और वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देकर 2025 के अंत तक यूरिया आयात को रोकना है।

✅वर्तमान में भारत वार्षिक रूप से 30% यूरिया का आयात करता है।

✅यूरिया का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है, जो 2022-23 में 284.95 लाख टन तक पहुंच गया है।

✅नैनो तरल यूरिया और नैनो तरल डीएपी जैसे वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग को प्रोत्साहित करना रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।


Qs 4. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) बिजनेस एनवायरनमेंट रैंकिंग के अनुसार व्यापार करने के लिए दुनिया में सबसे अच्छा कौन सा है?


✅EIU बिजनेस एनवायरनमेंट रैंकिंग के अनुसार, सिंगापुर व्यापार करने के लिए दुनिया में सबसे अच्छा स्थान हैं।

✅EIU Economist Intelligence Unit

1st - सिंगापुर

2nd - डेनमार्क

3rd - अमेरिका

✅भारत 1.08 अंक के साथ सूची में 51वें स्थान पर है।

✅सिंगापुर ने लगातार 16वें साल शीर्ष स्थान बरकरार रखा।



Qs 5. हाल ही में विशेष सुरक्षा समूह (SPG) में किसे महानिरीक्षक पद के लिए नियुक्त किया गया?


IPS लव कुमार को SPG में महानिरीक्षक नियुक्त किया गया।

✅कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने विशेष सुरक्षा समूह (SPG) में महानिरीक्षक पद के लिए लव कुमार (IPS) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

✅कुमार उत्तर प्रदेश कैडर के 2004-बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं।

✅उन्हें 2 साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है।

✅उमेश चंद्र दत्ता (IPS) को भी 2 साल के लिए SPG में IG नियुक्त किया गया है। ✅SPG :- स्थापना - 1985, महानिदेशक - अलोक शर्मा


Qs 6. हाल ही में 'राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस' कब मनाया गया?


✅राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस (National Library Day) - 6 अप्रैल

✅यह दिन पुस्तकालयों के महत्व को रेखांकित करने के साथ-साथ उन अनगिनत कहानियों, विचारों और ज्ञान के भंडारों का उत्सव भी है, जो पीढ़ियों से इनमें संजोए जा रहे हैं।✅Note :- विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस – 23 अप्रैल



Qs 7. हाल ही मे यंग ग्लोबल लीडर्स की सूची मे कितने भारतीयों को शामिल किया गया?


✅WEF यंग ग्लोबल लीडर्स 2024 में चार भारतीयों को नामित किया गया।

1- शाश्वत गोयनका

2- नायर, जुबिलेंट ग्रुप के

3- अर्जुन भरतिया

4- प्रिया अग्रवाल हेब्बार

✅इस कार्यक्रम का उद्देश्य 40 वर्ष से कम उम्र में एक स्थायी भविष्य की शुरुआत करते हुए सामूहिक कार्रवाई के माध्यम से वैश्विक चुनौतियों से निपटना है।



Qs 8. हाल ही में SJVN लिमिटेड ने 15वें CIDC विश्वकर्मा पुरस्कार 2024 मे कौन सा पुरस्कार जीता?


✅SJVN लिमिटेड ने 15वें CIDC विश्वकर्मा पुरस्कार 2024 में दो पुरस्कार जीते।

1- सामाजिक विकास और प्रभाव सृजित करने के लिए उपलब्धि पुरस्कार और

2 -CIDC पार्टनर्स इन प्रोग्रेस ट्रॉफी'

एसजेवीएन लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष ये हासिल किये हैं।

पुरस्कार SJVN को उसके कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

✅किसके द्वारा - योजना आयोग (नीति आयोग) & निर्माण उद्योग विकास परिषद

✅सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार का एक संयुक्त उद्यम है।



Qs 9. 7 अप्रैल 2024 को फिलिपिंस, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सैन्य संबंध मजबूत करने के लिए कहा पर सैन्याभ्यास किया गया?


✅फिलीपींस, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया।

✅कब - 7 अप्रैल 2024

✅कहाँ - दक्षिण चीन सागर में

✅एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए फिलीपींस, अमेरिका जापान और ऑस्ट्रेलिया सैन्य संबंध मजबूत करेंगे।


Qs 10. हाल ही में नाटो ने किस देश की सहायता के लिए अगले 5 वर्षों में 100 अरब डालर देने की घोषणा की?


✅NATO ने यूक्रेन की सहायता के लिए अगले 5 वर्षों में 100 अरब डालर देने की घोषणा की।

✅हालांकि अभी इस प्रस्ताव पर चर्चा जारी है,

✅नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने सदस्यों से यूक्रेन के लिए दीर्घकालिक हथियार वितरण के लिए प्रतिबद्ध होने का आह्वान किया और पांच वर्षों में 100 अरब यूरो के फंड का प्रस्ताव रखा।

✅60 अरब डॉलर का अमेरिकी फंडिंग पैकेज फिलहाल कांग्रेस में रुका हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में सांसद इसे पारित करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.