Type Here to Get Search Results !

9 April 2024 current affair in Hindi

 


Qs 1. हाल ही में पीटर पेलेग्रिनी ने कहाँ के राष्ट्रपति का चुनाव जीता 


✅पीटर पेलेग्रिनी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति का चुनाव जीता।

✅स्लोवाकिया के हालिया राष्ट्रपति चुनाव में, पीटर पेलेग्रिनी विजयी हुए, जिससे प्रधान मंत्री रॉबर्ट फिको की सरकार का रूस समर्थक रुख मजबूत हुआ।

✅पीटर पेलेग्रिनी ने पश्चिम समर्थक विपक्षी उम्मीदवार इवान कोरकोक को हराकर 53.26% वोट हासिल किए।

✅स्लोवाकिया :- राजधानी - ब्रातिस्लावा, मुद्रा - यूरो



8 April 2024 current affairs 👉 Click 



Qs 2. अप्रैल 2024 मे विप्रो का नया CEO किसे नियुक्त किया गया?


श्रीनिवास पल्लिया को Wipro ने नए CEO के रूप में नियुक्त किया।

✅विप्रो के पूर्व CEO थिएरी डेलापोर्ट ने हाल ही में इस्तीफे की घोषणा की, जो 2020 में CEO & MD बने थे।

✅नए सीईओ श्रीनिवास पल्लिया का विप्रो में तीन दशकों से अधिक का शानदार करियर रहा है।

✅Wipro :- स्थापना - 1945, मुख्यालय - बैंगलुरु, कार्यकारी चेयरमैन - ऋषद प्रेमजी



Qs 3. हाल ही में किसके द्वारा लिखी गई पुस्तक 'द आइडिया ऑफ डेमोक्रेसी' क' विमोचन किया गया?


✅प्रसिद्ध लेखक सैम पित्रोदा ने 'द आइडिया ऑफ डेमोक्रेसी' नामक पुस्तक लिखी।

✅ये पुस्तक भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों में लोकतंत्र की वर्तमान स्थिति और इसकी संभावित चुनौतियों का पता लगाती है।

✅1980 के दशक में भारत की दूरसंचार और प्रौद्योगिकी क्रांति की नींव रखने का श्रेय सैम पित्रोदा को जाता है।

✅सैम पित्रोदा ने भारत के दूरसंचार आयोग के संस्थापक और पहले अध्यक्ष, राष्ट्रीय ज्ञान आयोग के अध्यक्ष और सार्वजनिक सूचना अवसंरचना और नवाचार पर भारत के प्रधान मंत्री के सलाहकार के रूप में भी काम किया है।



Qs 4. हाल ही में 'जापानी ग्रां प्री 2024' किसने जीता?



मैक्स वेरस्टैपेन ने जापानी ग्रां प्री फार्मूला 1 रेस 2024 जीता।

✅ट्रिपल वर्ल्ड चैंपियन रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन ने जापानी ग्रां प्री में अपना दबदबा बनाया।

✅उन्होंने 2024 सीज़न की पहली चार रेसों में अपनी तीसरी जीत हासिल की।

✅इस सीजन में अभी तक हुई रेस :-

✅मैक्स वर्सटेप्पन - सऊदी अरब ग्रां प्री, लास वेगास ग्रां प्री, जापानी ग्रां प्री

✅कार्लोस सैंज - ऑस्ट्रेलियाई ग्रां प्री



Qs 5. हाल ही में कहां के 114 वर्षीय जॉन टिनिसवुड को दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित व्यक्ति नामित किया गया?



✅114 वर्षीय जॉन टिनिसवुड को दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित व्यक्ति नामित किया गया।

✅किसके द्वारा - गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

✅इनका जन्म 26 अगस्त 1912 को लिवरपूल, इंग्लैंड में हुआ था।

✅इनसे पहले दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति रहे वेनेजुएला के पूर्व खिताब धारक जुआन विसेंट पेरेज की हाल ही में मृत्यु हो गयी।



Qs 6. हाल ही में चुनाव आयोग ने मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए किस अभिनेता को एंबेसडर नियुक्त किया?



✅चुनाव आयोग ने मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयुष्मान खुराना को आइकॉन नियुक्त किया।

✅आयुष्मान खुराना चुनाव आयोग का प्रचार प्रसार करेंगे जिसका लक्ष्य चुनाव में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है।

✅ लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 7 चरणों में शुरू होने वाले हैं और वोटों की गिनती 4 जून क होगी।


Qs 7. हाल ही में कहां पर सागर कवच 2024 तटीय सुरक्षा अभ्यास आयोजित हुआ?



लक्षद्वीप द्वीप समूह में तटीय सुरक्षा अभ्यास सागर कवच 2024 आयोजित हुआ।

✅कब - 1-2 अप्रैल, 2024

✅सागर कवच 01/24 में भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल, समुद्री पुलिस, मत्स्य पालन, सीमा शुल्क और अन्य सुरक्षा एजेंसियों सहित सभी समुद्री सुरक्षा एजेंसियों की भागीदारी शामिल थी।



Qs 8. अप्रैल 2024 में भारतीय तटरक्षक बल ने किस राज्य मे जलीय केंद्र का उद्घाटन किया?


✅भारतीय तटरक्षक बल ने तमिलनाडु के मंडपम में जलीय केंद्र का उद्घाटन किया।

✅भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल ने तमिलनाडु के रामेश्वरम के पास आईसीजीएस मंडपम में भारतीय तटरक्षक बल के जलीय केंद्र का उद्घाटन किया।

✅कब - 6 अप्रैल 2024

✅भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना 1 फरवरी 1977 को केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत की गई थी।

✅भारतीय तटरक्षक बल भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के साथ रक्षा मंत्रालय के तहत चार बलों में से एक के रूप में कार्य करता है।


Qs 9. हाल ही में विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में डोपिंग उल्लंघन करने वाला शीर्ष देश कौन सा है?


भारत दुनिया में डोपिंग उल्लंघन करने वाला शीर्ष देश

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में दुनिय में डोपिंग के मामलों की संख्या सबसे अधिक भारत में पायी गई है।

✅द हिंदुस्तान टाइम्स अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक भारतीय एथलीटों के मूत्र, रक्त और सूखे रक्त धब्बे सहित 3,865 नमूनों का परीक्षण किया गया।

✅125 नमूनों में प्रतिकूल विश्लेषणात्मक निष्कर्ष (Adverse analytical findings - AAF) आये।



Qs10. हाल ही मे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज वर्ल्ड 10K बेंगलुरु के 16वें संस्करण के लिए अंतर्राष्ट्रीय इवेंट एंबेसडर किसे नामित किया गया?



✅ओलंपिक चैंपियन वैलेरी एडम्स को TCS वर्ल्ड 10K बैंगलुरु इवेंट का एंबेसडर नामित किया गया.

✅प्रतिष्ठित शॉट पुटर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता, वैलेरी एडम्स को TCS वर्ल्ड 10K बेंगलुरु के 16वें संस्करण के लिए अंतर्राष्ट्रीय इवेंट एंबेसडर नामित किया गया है।

✅आयोजन - 28 अप्रैल, 2024

✅ – बैंगलुरु

✅(न्यूजीलैंड की 39 वर्षीय खिलाड़ी वैलेरी एडम्स अब तक की सबसे सफल महिला शॉटपुट खिलाड़ी हैं।

✅अपने 5 ओलंपिक प्रदर्शनों में, उन्होंने दो स्वर्ण पदक (2008 और 2012 में), एक रजन (2016 में), और एक कांस्य पदक (2020 में) जीता है।

✅एडम्स 4 बार विश्व चैंपियन, 4 बार विश्व इंडोर चैंपियन और 3 बार राष्ट्रमंडल खेल विजेता भी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.