Qs 1. हाल ही मे 'राष्ट्रीय समुद्री दिवस' कब मनाया गया?
✅राष्ट्रीय समुद्री दिवस (National Maritime Day) - 5 अप्रैल
✅यह दिवस भारत के समुद्री इतिहास और विरासत को याद करने और भारतीय समुद्री क्षेत्र के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
✅Theme: Navigating the Future: Safety First
✅5 अप्रैल 1964 को पहला राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया गया गया था।
Qs 2. कितने वर्षों तक राज्यसभा के सांसद रह चुके भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हाल ही मे राज्यसभा से रिटायर हुए?
✅पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 03 अप्रैल 2024 को राज्यसभा से रिटायर हो गए।
✅इन्ही के साथ राज्यसभा सांसद व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का राज्यसभा में कार्यकाल भी समाप्त हो गया
✅91 वर्षीय मनमोहन सिंह वर्ष 1991 में वह पहली बार राज्यसभा के सदस्य बने थे और 33 वर्षों तक राज्यसभा के सदस्य रहे।
✅उसी साल वह 1991 से 1996 तक तत्कालीन नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री और 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।
Qs 3. 4 अप्रैल 2024 को NATO ने अपना कौन सा वां स्थापना दिवस मनाया?
✅4 अप्रैल 2024 को NATO ने अपना 75वां स्थापना दिवस मनाया।
✅वाशिंगटन में 4 अप्रैल 1949 को नाटो की स्थापना संधि पर 12 सदस्य देशों द्वारा हस्ताक्षर किए गये थे।
✅NATO - North Atlantic Treaty Organization
✅नाटो (NATO) सैन्य संगठन में कुल 32 सदस्य देश हैं। (31वां - फिनलैंड, 32वां - स्वीडन)
✅मुख्यालय - ब्रुसेल्स, बेल्जियम, अध्यक्ष - जेन्स स्टॉलेनबर्ग
Qs 4. हाल ही मे किस देश ने विनाशकारी सूखे के कारण आपदा की घोषणा की?
✅विनाशकारी सूखे पर ज़िम्बाब्वे ने आपदा की स्थिति (Disaster situation) की घोषणा की।
✅दक्षिणी अफ्रीका में गंभीर सूखे के कारण ज़िम्बाब्वे, ज़ाम्बिया और मलावी में आपदा की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
✅राष्ट्रपति मनांगाग्वा ने भोजन की गंभीर कमी से निपटने के लिए तत्काल 2 अरब डॉलर की सहायता का अनुरोध किया है।
✅राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा ने "अल नीनो-प्रेरित सूखे" का हवाला दिया, जिसके कारण सामान्य से कम वर्षा हुई, जिससे देश का 80% से अधिक हिस्सा प्रभावित हुआ।
✅अल-नीनो (El Nino) एक जलवायु संबंधी घटना है जो पूर्वी प्रशांत महासागर में सतही जल के असामान्य रूप से गर्म होने का प्रतिनिधित्व करती है।
Qs 5. हाल ही में किस भारतीय संस्थान के वैज्ञानिकों ने इंटरनेशनल खगोलविदों के साथ मिलकर ब्रह्मांड का सबसे बड़ा 3D मैप बनाया?
✅TIFR के वैज्ञानिकों ने इंटरनेशनल खगोलविदों के साथ मिलकर ब्रह्मांड का सबसे बड़ा 3D मैप बनाया।
✅भारत की टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) की टीम इसमें शामिल थी। डिवाइस का नाम - Dark Energy Spectroscopic Instrument (DESI)
✅एक टेलीस्कोप में 5,000 छोटे रोबोटों ने डार्क एनर्जी स्पेक्ट्रोस्कोपिक इंस्ट्रूमेंट (DESI) को 11 अरब साल पहले तक के प्रकाश को देखकर ब्रह्मांड का नक्शा बनाने में मदद की।
✅DESI का 3D ब्रह्मांडीय मानचित्र, अब तक का सबसे बड़ा, डार्क एनर्जी और ब्रह्मांड के तीव्र विस्तार को समझने में सहायता करता है।
Qs 6. हाल ही में आरबीआई के किस पूर्व डिप्टी गवर्नर को विश्व बैंक की आर्थिक सलाहकार पैनल में नियुक्त किया गया?
✅राकेश मोहन को विश्व बैंक आर्थिक सलाहकार पैनल में सदस्य नियुक्त किया गया.
✅विश्व बैंक समूह ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन को अपने आर्थिक सलाहकार पैनल के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।
✅इस पैनल की अध्यक्षता लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्री प्रोफेसर लॉर्ड निकोलस स्टर्न करेंगे।
✅विश्व बैंक समूह के मुख्य अर्थशास्त्री इंदरमीत गिल पैनल की सह-अध्यक्षता करेंगे।
✅राकेश मोहन इससे पहले निम्न पदों पर रह चुके हैं –
✅अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के बोर्ड में कार्यकारी निदेशक
वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव और मुख्य आर्थिक सलाहकार
✅उद्योग मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार
Qs 7. हाल ही मे पेरिस ओलंम्पिक मे भारत की पहली महिला जूरी सदस्य कौन बनी
✅बिल्किस मीर पेरिस ओलंपिक में भारत की पहली महिला जूरी सदस्य बनीं।
✅जम्मू-कश्मीर की बिल्किस मीर ने पेरिस ओलंपिक में पहली भारतीय महिला जूरी सदस्य बनकर इतिहास रच दिया है।
✅उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा नामांकित किया गया है।
✅उन्होंने एशियाई खेलों में जूरी सदस्य के रूप में कार्य किया है; 1998 में अपना कैनोइंग करियर शुरू किया
Qs 8. हाल ही मे किस देश ने 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने से इनकार किया?
✅सिंगापुर ने राष्ट्रमंडल खेलों 2026 की मेजबानी करने से इनकार कर दिया।
✅पिछले साल बढ़ती लागत के कारण ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया के हटने के बाद राष्ट्रमंडल खेल महासंघ एक नया मेजबान ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहा है।
✅पिछले महीने, CGF की ओर से £100 मिलियन ($126 मिलियन) की स्वीटनर पेशकश के बावजूद, मलेशिया ने लागत के कारण मेजबानी करने से इनकार कर दिया था।
✅कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी आखिरी बार 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर ने की थी
Qs 9. RBI ने कौन सी वीं बार रेपो रेट को अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया ?
✅RBI ने अप्रैल 2024 की MPC बैठक में सातवीं बार रेपो रेट 6.5% पर बरकरार रखा।
✅यह 2024-25 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति है।
MPC की आर्थिक अनुमानों में वित्त वर्ष 24 के लिए 7% GDP वृद्धि और 5.4% CPI मुद्रास्फीति शामिल है।
✅Repo rate: 6.50%
✅Fixed Deposit Facility Rate: 6.25%
✅Marginal Standing Facility Rate: 6.75%
✅Bank Rate: 6.75%
✅Fixed reverse repo rate: 3.35%
Qs 10. अप्रैल 2024 मे 10k मेगावाट नवीकरणीय क्षमता वाली भारत की पहली कंपनी कौन सी बनी?
✅अडानी ग्रीन 10K मेगावाट नवीकरणीय क्षमता वाली भारत की पहली कंपनी बनी।
✅FY24 में, AGEL ने 2,848 मेगावाट जोड़ा, जिसमें उसके पोर्टफोलियो में सौर, पवन और पवन-सौर हाइब्रिड परियोजनाएं शामिल थीं।