Type Here to Get Search Results !

5 april 2024 current affairs in hindi

 


Qs 1. हाल ही मे 'अंतर्राष्ट्रीय खनन जागरूकता दिवस' कब मनाया गया?


✅अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस (International Mine Awareness Day): 4 अप्रैल

✅बारूदी सुरंगों और युद्ध के विस्फोटक अवशेषों के खतरे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 4 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खान जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

✅यह दिवस पहली बार 2006 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किए जाने के बाद मनाया गया था।

✅Theme 2024 - Protecting Lives. Building Peace

✅Theme 2023 - Mine Action Cannot Wait


4 April Current Affairs 👉 Click 



Qs 2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंसर के लिए भारत की पहली घरेलू जीन थेरेपी "CAR-T सेल थेरेपी" कहाँ पर लॉन्च किया ?


IIT बॉम्बे में कैंसर के लिए भारत की पहली घरेलू जीन थेरेपी लॉन्च की गई.

✅लांचकर्ता - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू

✅नाम - CAR-T सेल थेरेपी

✅भारत की पहली CAR-T सेल थेरेपी को उद्योग भागीदार इम्यूनो ACT के सहयोग से IIT बॉम्बे और टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के सहयोग से विकसित किया गया है।



Qs 3. फोर्ब्स द्वारा जारी अरबपतियों की सूची 2024 मे शीर्ष पर कौन है?



✅फोर्ब्स बिलियनियर्स लिस्ट 2024 :-

✅फोर्ब्स 2024 की अमीरों की सूची में 2,781 लोगों को शामिल किया गया है, जिनकी कुल मिलाकर संपत्तियां 14.2 ट्रिलियन डॉलर है।

✅सर्वाधिक संपत्ति वाले अरबपति (सबसे अमीर) :-

1st - बर्नार्ड अर्नाल्ड ($233 बिलियन)

2nd - एलन मस्क ($195 बिलियन)

3rd - जेफ बेजोस ($194 बिलियन)

✅एशिया में सबसे अमीर :-

9th - मुकेश अम्बानी ($118 बिलियन)

17th - गौतम अडानी ($84 बिलियन)


Qs 4. हाल ही मे जापान ने किस देश के पर्यटकों के लिए ई -वीजा की शुरुआत की?



✅जापान ने केवल भारतीय पर्यटकों के लिए ई-वीजा की शुरुआत की।

✅जापान ने भारतीयों के लिए eVisa लॉन्च किया है, जो VFS ग्लोबल के माध्यम से आवेदन करके भौतिक वीजा स्टिकर के बिना पर्यटन के लिए 90 दिनों के प्रवास को सक्षम बनाता है।

✅आवेदकों को एक इलेक्ट्रॉनिक वीजा प्राप्त होता है और उन्हें हवाई अड्डे के चेक-इन पर बारकोड के साथ एक डिजिटल वीजा जारी करने का नोटिस दिखाना होगा।

✅Note :- हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 के अनुसार भारत पासपोर्ट रैंकिंग 62 देशों तक पहुंच के साथ 85वें स्थान पर है।



Qs 5. हाल ही मे किस देश के कृत्रिम सूर्य KSTAR ने 100 मिलियन°C का तापमान प्राप्त किया ?



दक्षिण कोरिया के कृत्रिम सूर्य KSTAR ने 100 मिलियन°C का तापमान प्राप्त किया।

✅नाम - KSTAR (कोरिया सुपरकंडक्टिंग टोकामक एडवांस्ड रिसर्च)

✅KSTAR दक्षिण कोरिया में एक परमाणु संलयन रिएक्टर है, जिसे अक्सर "कृत्रिम सूर्य" के रूप में जाना जाता है।

✅परमाणु संलयन (Atom Fusion) प्रक्रिया ही सूर्य और सितारों को शक्ति प्रदान करती है।

✅KSTAR ने 48 सेकंड तक 100 मिलियन डिग्री सेल्सियस का तापमान बनाये रखा, जो इसके पिछले रिकॉर्ड 30 सेकंड को तोड़ता है।

✅NOTE :- चीन के नाम 7 मिनट तक कृत्रिम सूर्य का तापमान बनाये रखने का रिकॉर्ड है।


Qs 6. हाल ही मे किस मंत्रालय ने myCGHS iOS ऐप लॉन्च किया?



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने myCGHS iOS ऐप लॉन्च किया।

✅ये ऐप्प CGHS लाभार्थियों को उनकी उंगलियों पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं तक सहज पहुंच के साथ सशक्त बनाता है।

✅पहले ये केवल Android Users के लिये ही था लेकिन अब इसका iOS वर्जन भी लांच कर दिया गया है।

✅CGHS - Central Government Health Scheme (केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना

✅इस ऐप को केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के लाभार्थियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड, सूचना और संसाधनों तक पहुंच बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है



Qs 7. हाल ही मे टाटा इंटरनेशनल का नया MD किसे नियुक्त किया गया?



✅Tata International ने राजीव सिंघल को नया प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया।

✅उन्होंने आनंद सेन का स्थान लिया है, जो 31 मार्च 2024 को सेवानिवृत्त हुए। 

✅इससे पहले राजीव सिंघल, टाटा इंटरनेशनल में कार्यकारी निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) थे।

✅टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन - नोयल एन. टाटा


Qs 8. भारत ने अपना पहला रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व बनाने का लक्ष्य कब तक का रखा है?



✅भारत ने 2029-30 तक पहला रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व बनाने का लक्ष्य रखा।

✅इंडियन स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी ने कहा कि भारत 2029-30 तक अपना पहला निजी तौर पर प्रबंधित रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व (SPR) बनाने की योजना बना रहा है,

✅जिससे ऑपरेटर को सभी संग्रहीत तेल का व्यापार करने की आजादी मिलेगी।

✅भारत दो नए SPR का निर्माण करेगा – -

1st - दक्षिणी कर्नाटक राज्य के पादुर में 18.3 मिलियन बैरल का SPR,

2nd - पूर्वी ओडिशा राज्य में 29.3 मिलियन बैरल का SPR



Qs 9. अप्रैल 2024 मे कहाँ का मागुरेले लेज़र दुनिया का सबसे शक्तिशाली लेजर बना?



रोमानिया में मागुरेले लेजर दुनिया का सबसे शक्तिशाली लेजर बना।

✅रोमानिया के बुखारेस्ट के पास मागुरेले में लेजर ने उच्चतम शक्ति, 10 पेटावाट्स तक पहुँचा

✅मैगुरेले लेजर (ELI-NP, एक्सट्रीम लाइट इंफ्रास्ट्रक्चर-न्यूक्लियर फिजिक्स) यूरोपीय ELI परियोजना का हिस्सा है।

✅रोमानिया :- राजधानी - बुचारेस्ट, राष्ट्रपति - क्लाउस लोहान्नीस, मुद्रा - रोमानियन लिउ



Qs 10. हाल ही मे कहाँ पर दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जुआन विसेंट पेरेज मोरा का 114 वर्ष की आयु मे निधन हो गया?


✅विश्व के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जुआन विसेंट पेरेज़ का 114 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

✅जुआन विसेंट पेरेज़ वेनेजुएला के एक व्यक्ति थे उनका जन्म 27 मई, 1909 को एल कोबरे नामक कस्बे में हुआ था।

✅फरवरी 2022 में, जब पेरेज़ 112 वर्ष और 253 दिन के थे, तब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर इन्हें दुनिया में सबसे उम्रदराज़ व्यक्ति घोषित किया था।

✅अब "दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी" का खिताब जापान के गिसाबुरो सोनोबे नाम के 112 वर्षीय व्यक्ति को मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.