Type Here to Get Search Results !

5 March Current Affairs in hindi

 

Qs 1. हाल ही में 'राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस' कब मनाया गया?

✅राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (National Security Day) - 4 मार्च
✅उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
✅इस दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं और लोगों को सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया जाता है।
✅Theme :- Focus on Safety Leadership for ESG Excellence
✅शुरुआत - 1971

Qs 2. हाल ही में वीडियो गेम निर्माण में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए किसने 'जिनी AI' लॉन्च किया?

✅Google ने जिनी AI का अनावरण किया।
✅ उद्देश्य - वीडियो गेम निर्माण में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिये.
✅ये Image Signals या पाठ विवरणों से Interactive 2D वीडियो गेम बनाने में सक्षम है।
✅Google :- स्थापना - 1998, CEO - सुंदर पिचाई

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'इंदिराम्मा आवास योजना' शुरू करने की घोषणा की?

✅तेलंगाना सरकार ने इंदिराम्मा आवास योजना शुरू करने की घोषणा की.
✅योजना के तहत, सरकार उन लोगों को घर बनाने के लिए 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जिनके पास पहले से ही आवासीय भूखंड है।
✅जिन गरीबों के पास भूखंड नहीं है, उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए आवास योजना के तहत भूखंड और 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।
✅निर्वाचन क्षेत्र को 3,500 घर देने का एक अस्थायी निर्णय लिया गया।

Qs 4. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने 'हज सुविधा ऐप' लॉन्च किया?

✅केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 'हज सुविधा ऐप' लॉन्च किया.
✅ केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में हज तीर्थ यात्रियों के लिए हज सुविधा एप लॉन्च किया। साथ ही हज गाइड 2024 भी जारी किया।
✅हज सुविधा मोबाइल ऐप किसी भी जरूरत के समय अधिकारियों को हाजियों की वर्तमान स्थान के बारे में जानकारी देगा।
✅और 'हज गाइड' हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, कन्नड़, बांग्ला समेत कुल 10 भाषाओं में उपलब्ध है, जो हज यात्रियों को समय समय पर मदद करेगा।

Qs 5. हाल ही में भारत पेट्रोलियम ने 'स्पीड' पेट्रोल का ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया?

✅भारत पेट्रोलियम ने नीरज चोपड़ा को Speed का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।
✅भारत पेट्रोलियम ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को अपने प्रीमियम ईधन ब्रांड, Speed के ब्रांड एंबेसडर के रूप में पेश किया।
✅नीरज चोपड़ा :-
✅जन्म - हरियाणा
✅ओलम्पिक में Gold मेडल
✅ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में Gold और Silver मेडल

Qs 6. हाल ही में कहाँ के रूपा तारकासी को GI टैग दिया गया?

✅ओड़िशा के कटक रूपा तारकासी और बांग्लार मलमल को GI टैग मिला।
✅किसके द्वारा - चेन्नई में भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री द्वारा
इतिहासकारों का मानना है कि रूपा ताराकासी (silver filigree) का काम 500 साल पहले फारस से इंडोनेशिया होते हुए समुद्री व्यापार के माध्यम से कटक पहुंचा था, जो वैश्विक शिल्प कौशल पर जोर देता है।
✅बांग्लार मलमल, हाथ से बुना सूत बंगाल क्षेत्र में हाथ से बुना जाता है। यह बेहतरीन प्रकार की मलमल कपास से बनी होती है।

Qs 7. वर्ष 2024 के लिए महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

✅डॉ. प्रदीप महाजन को प्रतिष्ठित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।
✅ डॉ प्रदीप महाजन को पुनर्योजी चिकित्सा (Regenerative Medicine) के क्षेत्र में उनके योगदान के लिये सम्मानित किया गया।
✅ये स्टेमआरएक्स अस्पताल (StemRx Hospital) और अनुसंधान केंद्र के संस्थापक और अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) हैं।
✅Note :- इससे पहले अभिनेता अशोक शराफ को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया था।

Qs 8. हाल ही में 'मैक्सिकन ओपन ख़िताब 2024' किसने जीता?

✅एलेक्स डी मिनौर ने लगातार दूसरा मैक्सिकन ओपन खिताब जीता।
✅Alex de Minaur won his second consecutive Mexican Open title.
✅उपविजेता - कैस्पर रुड (नार्वे)
Runner-up - Caspar Ruud (Norway)
✅एलेक्स डी मिनौर का ये 8वां ATP ख़िताब है।
This is Alex de Minaur's 8th ATP title.
✅ एलेक्स डी मिनौर ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाडी हैं।
Alex de Minaur is an Australian tennis player.


Qs 9. हाल ही में किस देश के पास अमेजन वर्षा वन में दुनिया का सबसे लंबा सांप खोजा गया?

✅अमेज़न वर्षावन में शोधकर्ताओं ने दुनिया के सबसे बड़े सांप एनाकोंडा की एक नई प्रजाति की खोज की.
✅नाम - यूनेक्टेस अकियामा
✅ये ऐनाकोंडा इक्वाडोर के पास अमेज़न वर्षावन में खोजा गया है।
✅इसे "उत्तरी हरा एनाकोंडा (Northern Green Anaconda)" कहा जाता है।
✅लम्बाई - 20 फुट
✅वजन - 200 किलोग्राम (441 पाउंड)
✅ये प्रजाति 10 मिलियन वर्ष पहले अपने निकटवर्तियों से अलग हो गई थी।

Qs 10. हाल ही में सुमन कुमारी को किस फ़ोर्स की पहली महिला स्पाइनर चुना गया?

✅सुमन कुमारी BSF की पहली महिला स्नाइपर बनी।
✅सुमन ने हाल ही में BSF की पहली महिला स्नाइपर (Women Sniper) बनने के लिए इंदौर के सेंट्रल स्कूल ऑफ वेपंस एंड टैक्टिक्स (CSWT) में आठ सप्ताह का स्नाइपर कोर्स पूरा किया है।
✅सुमन पंजाब में एक प्लाटून की कमान संभाल रही थी, इन्होने सीमा पार से स्नाइपर हमलों का खतरा देखने के बाद स्नाइपर कोर्स के लिए स्वेच्छा से कार्य किया था। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.