Qs 1. हाल ही में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किस राज्य के स्नातकों के लिए प्रोजेक्ट ODISERV लॉन्च किया?
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के स्नातकों के लिए प्रोजेक्ट ODISERV लॉन्च किया।
कहाँ - संबलपुर में
उद्देश्य - वित्तीय सेवा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के लिए ओडिशा के युवा स्नातकों को तैयार करने के लिए 100
ओडिशा में 1100 छात्रों को प्रोजेक्ट ODISERV के तहत पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है और उनमें से कुछ को रोजगार भी मिला है।
Note :- ओड़िशा के संबलपुर में देश का पहला कौशल भारत केंद्र स्थापित किया गया है।
Qs 2. हाल ही में PM नरेंद्र मोदी और किस देश के प्रधानमंत्री ने अगालेगा द्वीप पर नई हवाई पट्टी का उद्घाटन किया?
PM मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने अगालेगा द्वीप पर नई हवाई पट्टी का उद्घाटन किया.
इससे भारत की समुद्री सुरक्षा और अधिक मजबूत हो जाएगी साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार और सुरक्षा की दृष्टि से नए अवसर पैदा होंगे।
मॉरीशस में भारत की UPI प्रणाली और Rupey कार्ड सेवाओं की शुरुआत के कुछ हफ्तों बाद इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।
मॉरीशस :- राजधानी - पोर्ट लुईस, प्रधानमंत्री - प्रविंद जगन्नाथ, मुद्रा - मारिशियन रूपी
Qs 3. हाल ही में सरकार ने किस राज्य में सेमीकंडक्टर इकाइयां स्थापित करने के तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी?
केंद्र सरकार ने भारत में सेमीकंडक्टर इकाइयां स्थापित करने के तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी।
टाटा समूह द्वारा गुजरात और असम में दो सेमीकंडक्टर इकाइयां स्थापित की जाएंगी।
वहीं मुरुगप्पा समूह के स्वामित्व वाली सीजी पावर द्वारा गुजरात में एक सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित की जाएगी।
इन तीन इकाइयों में ₹1,26,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा।
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (TEPL) प्लांट ताइवान के पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन (PSMC) के साथ साझेदारी में स्थापित किया जाएगा।
यह भारत की पहली सेमीकंडक्टर फैब इकाई है, जो गुजरात के धोलेरा में स्थापित की जाएगी।
Qs 4. हाल ही में किस कंपनी ने पहले स्वदेशी रूप से निर्मित हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइज़र का उद्घाटन किया?
L&T ने स्वदेशी रूप से निर्मित पहले हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइज़र का उद्घाटन किया।
कहाँ - गुजरात के हजीरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट में
1 मेगावाट (2 मेगावाट तक विस्तार योग्य) की रेटेड बिजली क्षमता वाला, इलेक्ट्रोलाइज़र 200 nm3/h हाइड्रोजन का उत्पादन कर सकता है।
L&T :- स्थापना - 1946, मुख्यालय - मुंबई, चेयरमैन & MD - S N सुब्रह्मन्यम
Qs 5. केंद्रीय मन्त्रीमंडल ने इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) की स्थापना को मंजूरी दी इसका मुख्यालय कहाँ होगा?
केंद्र सरकार ने इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) की स्थापना को मंजूरी दी।
IBCA का ढांचा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें सदस्यों की एक सभा, स्थायी समिति और भारत में मुख्यालय वाला सचिवालय शामिल है।
इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, प्यूमा, जगुआर और चीता सहित बिग कैट्स के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करता है।
इन 7 बिग कैट्स में से 5 भारत में पाई हैं।
यह ऐतिहासिक निर्णय 2023-24 से 2027-28 तक पांच वर्षों की अवधि के लिए 150 करोड़ रुपये के एकमुश्त बजटीय समर्थन के साथ आता है।
Qs 6. हाल ही में किसने 'स्वैलोइंग द सन' नामक पुस्तक लॉन्च किया?
लक्ष्मी मुर्देश्वर पुरी ने पहली पुस्तक "स्वैलोइंग द सन (Swallowing the Sun)" लॉन्च की.
लक्ष्मी मुर्देश्वर पुरी संयुक्त राष्ट्र की पूर्व सहायक महासचिव और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की पत्नी हैं।
Qs 7. हाल ही में FIU ने किस पेमेंट बैंक पर 5.49 करोड़ रूपये का जुर्माना लगाया?
FIU ने PayTm पेमेंट्स बैंक पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।
वित्त मंत्रालय के अनुसार अवैध गतिविधियों में लिप्त इकाइयों की ओर से पेटीएम पेमेंट्स बैंक में रखे गए बैंक का इस्तेमाल किया गया।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि Financial Intelligence Unit-India (FIU-IND) ने PMLA (Prevention of Money Laundering Act) के तहत नियमों के उल्लंघन के कारण पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड पर 5.49 करोड़ रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।
Qs 8. पीएम मोदी ने कहां पर भारत के पहले स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल फेरी (नौका) का उद्घाटन किया?
प्रधानमंत्री मोदी ने हरित हाइड्रोजन से चलने वाली फेरी (नौका) का उद्घाटन किया।
यह भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित और निर्मित हाइड्रोजन फ्यूल सेल फेरी है।
इसमें zero emissions (शून्य उत्सर्जन) और zero noise (शून्य ध्वनि) है।
निर्माण - कोचीन शिपयार्ड
• कहाँ - तमिलनाडु के थूथुकुडी से वर्चुअली लांच किया।
Note :- भारत ने 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन वाला देश बनने का लक्ष्य रखा है।
Qs 9. हाल ही में पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर खोजी गई समुद्री हेड- शील्ड समुद्री स्लग की नई प्रजाति का नाम किसके नाम पर रखा गया?
समुद्री हेड-शील्ड समुद्री स्लग की एक नई प्रजाति का नाम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी के नाम पर रखा गया।
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (Zoological Survey of India-ZSI) ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा तटों पर खोजी गई समुद्री हेड-शील्ड समुद्री स्लग की एक नई प्रजाति की पहचान की है और उसका नाम रखा है।
नाम - मेलानोक्लामिस द्रौपदी (Melanochlamys Draupadi) इस प्रजाति की खोज पश्चिम बंगाल के दीघा और ओडिशा के उदयपुर के तटीय क्षेत्रों से की गई थी।
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) :- स्थापना - 1 जुलाई 1916, मुख्यालय - कोलकाता, निदेशक: डॉ. धृति बनर्जी
Qs 10. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने कोल लॉजिस्टिक प्लान एंड पॉलिसी लॉन्च की?
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 'कोल लॉजिस्टिक्स प्लान एंड पॉलिसी' लॉन्च की।
प्रल्हाद जोशी - केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय मामलों के मंत्री हैं।
इसका लक्ष्य देशभर में कोयले को निर्बाध रूप से परिवहन सुनिश्चित करना और कोयला लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को बढ़ावा देना है।
यह माइनिंग, ट्रांसपोर्ट, मॉनिटरिंग और उपयोग में शामिल सभी एजेंसियों को एक ही डिजिटल "स्मार्ट (SMART)" (SM प्लेटफॉर्म पर एक साथ लाएगा।

ReplyForward |