Qs 1. हाल ही में 'विश्व वन्यजीव दिवस' कब मनाया गया?विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) - 3 मार्च
दुनियाभर से लुप्त हो रहे वनस्पतियों और जंगली जीव-जंतुओं की प्रजातियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 3 मार्च का दिन वन्यजीव दिवस के रूप में मनाया जाता है।
शुरुआत - 3 मार्च 2014
Theme:- Connecting People and Planet: Exploring Digital Innovation in Wildlife Conservation
Qs 2. आयुष्मान भारत PMJAY के तहत 5 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी करने वाला पहला राज्य कौन सा बना?आयुष्मान भारत PMJAY के तहत 5 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना।
PMJAY - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
उत्तर प्रदेश सरकार ने 50,017,920 आयुष्मान कार्ड जारी किए हैं और 74,382,304 व्यक्तियों को लाभान्वित किया।
इस योजना के तहत राज्य में कुल 3,716 अस्पताल सूचीबद्ध हैं।
आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) :- शुरुआत - 23 सितंबर 2018
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है।
Qs 3. हाल ही में राज्य सरकार ने राज्य जल सूचना विज्ञान केंद्र स्थापित करने की घोषणा की?ओडिशा सरकार ने राज्य जल सूचना विज्ञान केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया।
घोषणा - मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
यह राज्य के लिए जल-मौसम संबंधी डेटा का एक व्यापक भंडार प्रदान करेगा।
इसमें एक कुशल टीम होगी जो जल संसाधन प्रबंधन, डेटा हैंडलिंग और सूचना प्रौद्योगिकी को संभालेगी।
यह केंद्र और राज्य सरकार के बीच जल-मौसम संबंधी डेटा के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करेगा।
Qs 4. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा 'पोषण उत्सव' का आयोजन किया गया?महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 'पोषण उत्सव' का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य अच्छे पोषण को बढ़ावा देना था और कुपोषण से निपटने के लिए भारत के चल रहे प्रयासों पर प्रकाश डालना।
इस कार्यक्रम में 'पोषण उत्सव पुस्तक' का विमोचन किया गया और कार्टून गठबंधन के लॉन्च की घोषणा की गई।
महिला एवं बाल विकास मंत्री - स्मृति ईरानी
5. हाल ही में किस राज्य सरकार को सरकारी नौकरियों हेतु दो बच्चों के नियम को SC की मंजूरी मिली?राजस्थान में सरकारी नौकरियों हेतु दो बच्चों के नियम को SC की मंजूरी मिली।
सर्वोच्च न्यायालय ने सार्वजनिक रोजगार पाने के लिए राजस्थान सरकार के दो बच्चों की पात्रता मानदंड को बरकरार रखा है और फैसला सुनाया है कि यह भेदभावपूर्ण नहीं है और संविधान का उल्लंघन नहीं करता है।
राजस्थान विभिन्न सेवा (संशोधन) नियम, 2001 उन उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने से रोकता है जिनके दो से अधिक बच्चे हैं।
Qs 6. हाल ही में किसे संसद सुरक्षा का प्रमुख बनाया गया?अनुराग अग्रवाल को संसद सुरक्षा का प्रमुख बनाया गया।
संयुक्त सुरक्षा सचिव संसद भवन की सिक्योरिटी सर्विस प्रमुख होते हैं।
अक्टूबर 2023 में IPS रघुबीर लाल के Transfer के बाद से यह पद खाली था।
अनुराग अग्रवाल 1998 बैच के असम-मेघालय कैडर के IPS हैं।
अग्रवाल तीन साल तक संयुक्त सचिव सुरक्षा के पद पर रहेंगे।
Note :- नया संसद भवन सेंट्रल विस्ट्रा रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत TATA कंपनी द्वारा बनाया गया है।
पुराने संसद भवन का नाम 'संविधान सदन' रखा गया।
Qs 7. हाल ही में भारत और किस देश के बीच 'समुद्र लक्ष्मण अभ्यास 2024' आयोजित किया गया?भारत और मलेशिया के बीच "समुद्र लक्ष्मण" नामक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास आयोजित हुआ।
कब - 28 फरवरी से 2 मार्च, 2024
संस्करण - 3rd
कहाँ - विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश
Note :- भारत और मलेशिया के बीच हरिमौ शक्ति नामक सैन्याभ्यास भी होता है।
Qs 8. हाल ही में 'चापचार कूट त्यौहार' किस राज्य में मनाया गया?मिजोरम का सबसे बड़ा त्योहार चापचार कुट महोत्सव मनाया गया।
यह त्यौहार हर साल मार्च महीने के पहले शुक्रवार को मनाया जाता है, इसबार 1 मार्च को मनाया गया।
वर्ष की शुरुआत में, झम खेती के सबसे कठिन कार्य - जंगल को साफ़ करने - के पूरा होने के बाद भगवान को धन्यवाद देने के लिए चापचर कुट मनाया जाता है।
Qs 9. हाल ही में किसने 'FIH ओडिशा हॉकी पुरुष कप नामक पुस्तक का विमोचन किया?ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 'FIH ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023' नामक कॉफीटेबल पुस्तक का विमोचन किया.
द हिंदू ग्रुप की प्रतिष्ठित खेल पत्रिका स्पोर्टस्टार द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक 2023 में आयोजित 15वें FIH ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप के सार और उत्साह को समाहित करती है।
FIH हॉकी विश्वकप 2023 का आयोजन ओड़िशा में किया गया था जिसे जर्मनी ने जीता था।
Qs 10. हाल ही में PM नरेंद्र मोदी ने किस उर्वरक संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया?प्रधानमंत्री मोदी ने HURL सिंदरी उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया।
HURL :- Hindustan Fertilizers and Chemicals Limited (हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड)
कहाँ - झारखंड के धनबाद के सिंदरी में
भारत की वार्षिक यूरिया आवश्यकता 360 लाख मीट्रिक टन है, जिसमें कमी 2014 में स्पष्ट थी जब घरेलू उत्पादन केवल 225 लाख मीट्रिक टन था।
HURL क्षमता - 12.7 LMT प्रति वर्ष
Qs 11. हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का निधन हो गया, वह किस राज्य के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं?उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरेशी का निधन हो गया।
अजीज कुरैशी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। ये उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल रह चुके थे।
अजीज कुरैशी का जन्म 24 अप्रैल 1940 को भोपाल में हुआ था।
वह 1984 में मध्यप्रदेश के सतना से लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए थे।
3 March Current Affairs in hindi
March 03, 2024
0