Type Here to Get Search Results !

2 March Current Affairs in hindi

 




Qs 1. हाल ही में 'शून्य भेदभाव दिवस' कब मनाया गया?

✅शून्य भेदभाव दिवस (Zero Discrimination Day) - 1 मार्च
✅उद्देश्य - सभी लोगों को उनके कानून और नीतियों में बिना किसी भेदभाव के समानता, समावेश और सुरक्षा का अधिकार सुनिश्चित करना
✅Theme :- Protecting everyone's health, protecting everyone's rights
✅ शून्य भेदभाव दिवस पहली बार 1 मार्च 2014 को मनाया गया था.

Qs 2. हाल ही में NSG के महानिदेशक का अतरिक्त प्रभार किसे सौंपा गया?

✅दलजीत सिंह चौधरी को NSG महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला.
✅दलजीत सिंह चौधरी साल 1990 बैच के यूपी कैडर के IPS अधिकारी हैं।
✅18 जनवरी
2024 को दलजीत सिंह चौधरी को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का वर्तमान महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
✅ उन्हें अब तक 3 बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
✅National Security Guard (NSG) :- स्थापना - 1984, मुख्यालय - नई दिल्ली

Qs 3. हाल ही में सौरमंडल के किस के पास नए चन्द्रमा की खोज की गई?

✅यूरेनस और नेपच्यून के आसपास 3 नए चंद्रमाओं की खोज की गई.
✅हाल ही में सौर मंडल में तीन नए चंद्रमा खोजे गये हैं, एक यूरेनस की परिक्रमा करता है और दो नेपच्यून की परिक्रमा करता है।
✅हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) माइनर प्लैनेट सेंटर द्वारा इसकी पुष्टि की गयी है।
✅इससे अरुण ग्रह (uranus) की कुल चंद्रमा संख्या 28 हो गई है।
✅वरुण (Neptune) के अब 16 ज्ञात चंद्रमा हैं।

Qs 4. हाल ही में भारत ने किस नदी के पानी को पूरी तरह पाकिस्तान जाने से रोका?

✅भारत ने पाकिस्तान की ओर जाने वाले रावी नदी के पानी को रोक दिया है।
✅विश्व बैंक की देखरेख में 1960 में हुई 'सिंधु जल संधि' के तहत रावी के पानी पर भारत का विशेष अधिकार है।
✅पंजाब के पठानकोट जिले में स्थित शाहपुर कंडी बैराज जम्मू-कश्मीर और पंजाब के बीच विवाद के कारण 45 वर्षों से रुका हुआ था, लेकिन इसके कारण बीते कई वर्षों से भारत के पानी का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में जा रहा था।
✅यह परियोजना 1995 में पूर्व प्रधान मंत्री पी वी नरसिम्हा राव द्वारा शुरू की गई थी।
✅1960 की सिंधु जल संधि के अनुसार, भारत रावी, सतलज और ब्यास नदियों पर विशेष अधिकार रखता है।

Qs 5. हाल ही में किस एजेंसी ने वेरी शॉर्ट -रेंज एयर डिफेन्स सिस्टम (VSHORADS) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया?

✅DRDO ने Very Short-Range Air Defense System (VSHORADS) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
✅ DRDO ने 28 और 29 फरवरी, 2024 को बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) मिसाइल के दो सफल उड़ान परीक्षण किए हैं।
✅ये परीक्षण जमीन पर स्थित पोर्टेबल लॉन्चर से किए गए।
✅कहाँ - ओडिशा के तट पर
✅रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) :- स्थापना - 1958, मुख्यालय - - नई दिल्ली, अध्यक्ष - समीर V कामत

Qs 6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'सर्वभौमिक जीवन बीमा योजना' का अनावरण किया?

✅नागालैंड सरकार ने सार्वभौमिक जीवन बीमा योजना लांच की।
✅नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के नेतृत्व में नागालैंड सरकार ने एक परिवार के मुख्य कमाने वाले की असामयिक मृत्यु के कारण होने वाली वित्तीय कठिनाइयों को कम करने के उद्देश्य से एक पहल की शुरुआत की है।
✅मुख्यमंत्री सार्वभौमिक जीवन बीमा योजना राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
✅कमाने वाले व्यक्ति और परिवार के लिए 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवरेज का प्रावधान है।
✅दुर्घटना बीमा अलग-अलग बीमा राशि के साथ विकलांगता और मृत्यु को कवर करता है।

Qs 7. वर्ष 2027 में विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप की मेजबानी कौन सा देश करेगा ?

✅विश्व एथलेटिक्स परिषद ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की मेजबानी के लिए बीजिंग, चीन को चुना है।
✅चीन अगले साल नानजिंग में विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप की भी मेजबानी करेगा।
✅Note :- World Athletics Championship 2023 बुडापेस्ट, हंगरी में आयोजित किया गया था।
✅जिसमें नीरज चोपड़ा ने Gold जीता।

Qs 8. फरवरी 2024 में आयोजित 'चौथे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम 2023' में सर्वाधिक मेडल किसने जीता ?

✅खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) 2023 :-
✅संस्करण - 4th
✅आयोजन - सभी पुर्वोत्तर राज्यों में कब - 17-29 फरवरी 2024
✅चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 32 स्वर्ण, 18 रजत और 21 कांस्य सहित कुल 71 पदकों के साथ पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का ताज जीता।
✅1st - चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (32G+18S+21B = 71 पदक)
✅2nd - लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (20G+14S+08B = 42 पदक)
✅3rd -गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (12G+20S+19B = 51 पदक)

Qs 9. हाल ही में 2024 का प्रतिष्ठित रोमेन रोलैंड पुस्तक पुरस्कार किसने जीता?

✅पंकज कुमार चटर्जी ने प्रतिष्ठित रोमेन रोलैंड पुस्तक पुरस्कार 2024 जीता।
✅इन्होंने जीन-डैनियल बाल्टसैट के "ले दीवान डी स्टालिन का बंगाली में उल्लेखनीय अनुवाद किया।
✅जिसका शीर्षक "स्टालिनर दीवान" है।
✅“ले दिवान डे स्टालिन” सोवियत नेता जोसेफ स्टालिन के जीवन के एक महत्वपूर्ण प्रसंग पर प्रकाश डालता है।

Qs 10. राष्ट्रीय संख्यिकी कार्यालय (NSO) के तीसरी तिमाही (अक्टूबर - दिसंबर 2023) में भारत की GDP वृद्धि दर कितनी रहीं

✅राष्ट्रीय संख्यिकी कार्यालय (NSO) के अनुसार तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2023) में भारत की GDP वृद्धि दर 8.4% रही।
✅पिछली तिमाही में यह 8.1 प्रतिशत थी।
✅GDP के ताजा आंकड़े विश्लेषकों की उम्मीद से बेहतर हैं।
✅NSO ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के GDP के आंकड़ों में भी संशोधन किया है।✅ इससे पूर्व के अनुमान 7.2% की तुलना में 7% कर दिया गया है।
✅NOTE :- भारत में राष्ट्रीय आय की गणना राष्ट्रीय संख्यिकी कार्यालय (NSO) करता है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.