Qs 1. पेरिस 2024 ओलंपिक उद्घाटन समारोह में निम्न में से कौन सा देश हिस्सा नहीं लेगा?
✅अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने रूस और बेलारूस को पेरिस ओलंपिक उद्घाटन परेड से प्रतिबंधित किया।
✅यूक्रेन में युद्ध के कारण रूस और बेलारूस को ओलंपिक में टीम खेलों से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
✅रूस और बेलारूस के कुछ व्यक्तिगत एथलीटों को तटस्थ (Neutral) के रूप में ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने की मंजूरी दी गई है।
✅तटस्थ एथलीटों द्वारा जीते गए किसी भी पदक को समग्र पदक तालिका में सामूहिक समूह के रूप में नहीं गिना जाएगा।
25 March Current Affairs Pdf 👉 download
Qs 2. हाल ही मे किस नाम से विश्व के पहले पूर्ण स्वायत्त AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अनावरण किया गया?
✅(डेविन AI) दुनिया का पहला पूर्णतः स्वायत्त AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर बना।
✅निर्माता – Cognition
✅अमेरिका के एप्लाइड AI लैब 'कॉग्निशन' के अनुसार डेविन नाम के AI एजेंट ने प्रमुख AI कंपनियों द्वारा आयोजित व्यावहारिक इंजीनियरिंग साक्षात्कार पास कर लिया है।
✅साथ ही इसने अमेरिका की फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म Upwork पर पोस्ट की गई वास्तविक नौकरियां भी पूरी कर ली हैं।
✅डेविन end-to-end ऐप्स बना और तैनात कर सकता है।
Qs 3. हाल ही मे किस देश ने भारत से दो HAL निर्मित डोर्नियर 228 विमान खरीदने की घोषणा की?
✅गुयाना ने भारत निर्मित डोर्नियर विमान खरीदने के लिए समझौता किया.
✅गुयाना रक्षाबल भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित दो डोर्नियर 228 विमानों को ख़रीदेगा।
✅इसके लिये गुयाना रक्षा बल भारतीय निर्यात-आयात बैंक (EXIM Bank) से 23.27 मिलियन डॉलर के ऋण लेगा।
✅यह पहला रक्षा ऋण है जो भारत ने किसी कैरेबियाई देश को प्रदान किया है।
✅डोर्नियर 228 की विशेषताएं :-
1- Short Tekeoff And Landing
2- समुद्री गश्त (Maritime patr)
3- आंतरिक स्थानों पर सेना की आवाजाही में मदद
✅गुयाना :- राजधानी -जॉर्जटाउन, राष्ट्रपति - इरफ़ान अली, मुद्रा - गुयानीज डॉलर
Qs 4. हाल ही में संजय मुखर्जी को किस राज्य का नया DGP नियुक्त किया गया?
✅संजय मुखर्जी को पश्चिम बंगाल का नया DGP नियुक्त किया गया।
✅किसके द्वारा - भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission Of India- ECI)
✅चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा विवेक सहाय को पश्चिम बंगाल का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किए जाने के 24 घंटे के भीतर ही पद से हटा दिया।
✅चुनाव आयोग ने भारत में लगे आचार संहिता की हैसियत से ये नियुक्ति बदली है।
Qs 5. हाल ही में किस चक्रवाती तूफान ने उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में तबाही मचाई?
✅चक्रवाती तूफान 'मेगन' ऑस्ट्रेलिया देश के तटों से टकराया।
उष्णकटिबंधीय चक्रवात ने कई दिनों तक द्वीप समुदायों को तबाह किया।
✅मौसम विभाग ने शहर में 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और 24 घंटे में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है।
✅ऑस्ट्रेलिया :- राजधानी - केनबरा, प्रधानमंत्री - एंथनी अल्बनीस, मुद्रा -ऑस्ट्रेलियन डॉलर
Qs 6. मार्च 2024 में निम्न में से कौन 'बिलियर्ड्स हॉल ऑफ फेम' में शामिल हुआ?
✅भारत के महान बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी को 'वर्ल्ड बिलियर्ड्स म्यूजियम के हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया।
✅वर्ल्ड बिलियर्ड्स म्यूजियम चीन के शांगराव शहर में है, जिसमें इनकी फोटो लगाकर इन्हें शामिल किया गया।
✅पंकज आडवाणी स्नूकर और बिलियर्ड्स में मिलाकर 26 वर्ल्ड टाइटल जीत चुके हैं। जिसमें पंकज के पास 18 बिलियर्ड्स और 8 स्नूकर के वर्ल्ड टाइटल हैं।
✅पंकज अडवाणी को मिले सम्मान :-
✅अर्जुन पुरस्कार (2004), & मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (2006) पद्म श्री (2009) & पद्म भूषण (2018)
Qs 7. हाल ही में किसके द्वारा लिखे गये पहले सगही उपन्यास 'फल बहादुर' का अभय के अंग्रेजी में अनुवाद किया?
✅अभय के ने पहले मगही उपन्यास 'फूल बहादुर' का अंग्रेजी में अनुवाद किया।
✅'फूल बहादुर' पहला मगही उपन्यास है, ये मूलतः जयनाथ पति द्वारा लिखा गया है।
✅फूल बहादुर उपन्यास पहली बार 1928 में प्रकाशित हुआ था।
✅हाल ही में इसे 19-21 मार्च 2024 को डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में लॉन्च किया गया था।
Qs 8. हाल ही में T20 प्रारूप में 12000 रन बनाने वाला पहला भारतीय क्रिकेटर कौन बना?
✅विराट कोहली T20 मैच में 12000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने।
✅उन्होंने टी20 क्रिकेट में अब तक 8 शतक और 91 अर्धशतक लगाए हैं।
✅IPL में अबतक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी इन्ही के नाम है।
✅रोहित शर्मा कुल 11,156 रनों के साथ टी20 क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।
✅World's Most T20 Runs :-
1st - क्रिस गेल (14,562 रन)
2nd - शाहिद अफ्रीदी (13,360 रन)
3rd - कीरोन पोलार्ड (12,900 रन)
Qs 9. हाल ही में किस ड्रोन निर्माता कंपनी ने सीमा गश्ती निगरानी ड्रोन 'त्रिशूल' लांच किया?
✅गरुड़ एयरोस्पेस ने सीमा गश्ती निगरानी ड्रोन त्रिशूल लॉन्च किया।
✅सीमा गश्ती निगरानी ड्रोन त्रिशूल का उपयोग लोगों की आवाजाही, प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी और यातायात का आकलन करने के लिए किया जा सकता है।
✅PM मोदी द्वारा शुरू की गई 'नमो ड्रोन दीदी योजना' के तहत ड्रोन विनिर्माता गरुड़ एयरोस्पेस ने अब तक 500 से अधिक ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन टेक्नोलॉजी के बारे में प्रशिक्षित किया है।
✅Note :- गरुण एयरोस्पेस ने हाल ही में 'सूरज' नामक सौर ऊर्जा से चलने वाला ड्रोन लांच किया था।
Qs 10. हाल ही में T आर्मस्ट्रांग चांगसन को कहां पर भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया?
✅टी. आर्मस्ट्रांग चांगसन को क्यूबा में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया।
✅टी. आर्मस्ट्रांग चांगसन वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात हैं।
✅ये 1997 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं।
✅वहीं सौमेंदु बागची को इराक के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
✅अभिलाषा जोशी को दक्षिण अमेरिकी देश चिली में अगला भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया है।