Qs 1. 24 मार्च 2024 को मनाये गये विश्व क्षयरोग दिवस की थीम क्या है?
✅विश्व क्षय रोग दिवस (World Tuberculosis Day) - 24 मार्च
✅विश्व स्तर पर टीबी महामारी को समाप्त करने के प्रयास करने तथा इसके विनाशकारी सामाजिक आर्थिक और स्वास्थ्य परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये मनाया जाता है।
✅Theme: Yes! We can end TB
✅इस दिन 24 मार्च 1882 को डॉ. रॉबर्ट कोच ने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस की खोज की घोषणा की थी।
✅Note :- भारत ने 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है इसके लिये भारत सरकार द्वारा निक्षय मित्र अभियान चलाया गया है।
✅WHO ने 2030 तक TB पूरे विश्व से खत्म करने का लक्ष्य रखा है।
Qs 2. अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए गिरफ्तार होने वाले कौन से वें मुख्यमंत्री बने?
✅अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते गिरफ्तार होने वाले पहले मुख्यमंत्री बने।
✅प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (आम आदमी पार्टी) को शराब नीति घोटाले में धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के तहत गिरफ्तार किया।
✅धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 को 1 जुलाई 2005 को लागू किया गया था इसका मुख्य उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग को रोकना है।
✅Note :-हालांकि इससे पहले कई पूर्व मुख्यमंत्रियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।
✅AIADMK प्रमुख जे जयललिता 1996 में गिरफ्तार होने वाली पहली पूर्व मुख्यमंत्री थीं।
Qs 3. हाल ही मे वैज्ञानिकों ने किस फसल मे होने वाली बीमारी "विट्चेस ब्रुम" की खोज की?
✅हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मटर की एक नई बीमारी की खोज की।
✅नाम - विट्चेस ब्रूम (Witches Broom)
✅हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा मटर की फसल को प्रभावित करने वाली एक नई और संभावित विनाशकारी बीमारी की पहचान की गई है।
✅पौधों में इस नई बीमारियों को अमेरिकन फाइटोपैथोलॉजिकल सोसाइटी (APS), USA द्वारा मान्यता दी गई है।
✅इसे प्रतिष्ठित पत्रिका 'प्लांट डिजीज' में पहली शोध रिपोर्ट के रूप में प्रकाशित किया है।
Qs 4. मार्च 2024 को भारतीय बैंक संघ (IBA) का नया अध्यक्ष किसे चुना गया?
✅MV राव को भारतीय बैंक संघ (IBA) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
✅MV राव सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD&CEO) हैं।
✅भारतीय बैंक संघ (IBA) भारतीय बैंकों और वित्तीय संस्थानों का एक प्रतिनिधि निकाय है।
✅स्थापना - 1946, मुख्यालय - मुंबई
Qs 5. हाल ही मे 'WTT फीडर ख़िताब' जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने?
✅G साथियान WTT फीडर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने।
✅स्टार पैडलर G साथियान विश्व टेबल टेनिस (WTT) फीडर सीरीज़ कार्यक्रम में पुरुष एकल ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
✅आयोजन - लेबनान के बेरूत में
✅इन्होने फाइनल में भारत के ही खिलाड़ी मानव ठक्कर को 3-1 से हराया।
✅विश्व टेबल टेनिस 2019 में अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ द्वारा बनाया गया एक संगठन है।
Qs 6. हाल ही मे 'वैश्विक असमानता पुरस्कार 2024' किसने जीता?
✅बीना अग्रवाल और जेम्स के. बॉयस ने पहला वैश्विक असमानता पुरस्कार 2024 जीता।
✅वैश्विक असमानता अनुसंधान पुरस्कार (Global Inequality Research Award GiRA) का ये पहला संस्करण था।
✅विश्व असमानता लैब और CRIS ने हर दो साल में वैश्विक असमानता में अनुसंधान उत्कृष्टता का सम्मान करने के लिए GiRA की शुरुआत की है।
Qs 7. हाल ही में किसे सतत ऊर्जा नेतृत्व के लिये CERAWeek लीडरशिप अवार्ड मिला?
✅COP28 के अध्यक्ष डॉ सुल्तान अल जाबेर ने CERAWeek लीडरशिप अवार्ड 2024 जीता।
✅क्यों - सतत ऊर्जा कुशल नेतृत्व के लिए
✅किसके द्वारा - S&P ग्लोबल द्वारा
✅COP28 (United Nations Climate Change Conference Of Parties 2023) का आयोजन UAE में किया गया था जिसमें इन्हें अध्यक्ष बनाया गया था।
✅Note :(COP29 COP29 का आयोजन बाकू, अजरबैजान में किया जायेगा।
Qs 8. हाल ही में किस अंतरिक्ष एजेंसी ने दो प्राचीन स्टार स्ट्रीम शिव और शक्ति की खोज की?
✅यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के गैया अंतरिक्ष दूरबीन ने शिव और शक्ति नामक तारों की दो प्राचीन स्टार स्ट्रीम की खोज की।
✅ये दो प्राचीन तारकीय धारायें (Stellar Streams), शिव और शक्ति लगभग 12 अरब वर्ष पूर्व बनी थीं।
✅हिंदू दर्शन में एक दिव्य जोड़े के नाम पर, शिव और शक्ति ब्रह्मांड की रचना का प्रतीक हैं, जो तारकीय धाराओं की विशिष्ट विशेषताओं को दर्शाते हैं।
✅Note :- ESA का गैया स्पेस टेलीस्कोप दिसंबर 2013 में लांच किया गया था।
Qs 9. डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) का नया अध्यक्ष किसे चुना गया?
✅मरियम मैमन मैथ्यू को डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) का नया अध्यक्ष चुना गया।
✅कार्यकाल (2 वर्ष 1 अप्रैल 2024 से)
✅मरियम मैमन मैथ्यू मनोरमा ऑनलाइन की CEO हैं।
✅ये इससे पहले DNPA के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही थी।
✅मरियम मैथ्यू ने अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी की जगह ली।
✅Digital News Publishers Association (DNPA) ✅भारत के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के शीर्ष 18 प्रकाशकों की डिजिटल इकाइयों का संगठन है।
Qs 10. विश्व मौसम विज्ञान दिवस कब मानाया जाता है?
✅विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) - 23 मार्च
✅ये दिवस समाज की सुरक्षा और कल्याण में राष्ट्रीय मौसम विज्ञान और जलवायु सेवाओं के महत्वपूर्ण योगदान को प्रदर्शित करने के लिये मनाया जाता है।
✅Theme :- On the frontline of climate action
✅विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की स्थापना 23 मार्च 1950 को विश्व मौसम विज्ञान संगठन की सम्मेलन से हुई थी।