Type Here to Get Search Results !

27 March 2024 Current Affairs in Hindi

 



Qs 1. विश्व रंगमंच दिवस कब मनाया जाता है?


✅विश्व रंगमंच दिवस (World Theater Day) - 27 मार्च

✅1961 में, इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट ने प्रस्ताव दिया कि थिएटर के महत्व का जश्न मनाने के लिए हर साल एक दिन होना चाहिए।

✅हर साल इस दिन, एक प्रसिद्ध थिएटर कलाकार द्वारा एक निश्चित संदेश दिया जाता है।

✅ITI के दुनिया भर में 85 से अधिक केंद्र हैं।


26 March Current Affairs 👉 Click 


Qs 2. हाल ही में केरल के तट पर समुद्र में खोजे गये आइसोपॉड की नई प्रजाति का नाम किस संस्था के नाम पर रखा गया?


✅केरल के तट पर समुद्र में खोजे गये आइसोपॉड की नई प्रजाति का नाम ISRO के नाम पर रखा गया.

✅यह ब्रुसेथोआ प्रजाति का छोटा क्रस्टेशियन है जो मछली खाता है.

✅नाम - ब्रूसथोआ इसरो

✅आइसोपॉड अकशेरुकी जीवों का एक समूह है जो केकड़ों और झींगा जैसे लोकप्रिय समुद्री जीवों के साथ-साथ क्रस्टेशियंस के बड़े समूह से संबंधित है।


Qs 3. चुनाव आयोग ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए हाल ही मे कौन सा ऐप लॉन्च किया?


✅चुनाव आयोग ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सक्षम ऐप लॉन्च किया।

✅चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता और 40% बेंचमार्क विकलांगता वाले विकलांग व्यक्ति घर से मतदान कर सकते हैं।

✅मतदान निकाय विकलांग व्यक्तियों और बुजुर्गों के लिए परिवहन सुविधाओं की भी व्यवस्था कर रहा है।

✅25वें मुख्य चुनाव आयुक्त - राजीव कुमार

✅चुनाव आयुक्त - ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू


Qs 4. इजराइल -हमास संघर्ष के प्रतिउत्तर मे भारतीय नौसेना ने कहाँ पर 'ऑपरेशन संकल्प' शुरू किया?


✅भारतीय नौसेना ने हिन्द महासागर में 'ऑपरेशन संकल्प' अभियान शुरू किया।

✅इजराइल-हमास संघर्ष के प्रतिउत्तर में हिंद महासागर में भारतीय नौसेना 'ऑपरेशन संकल्प' अभ्यास कर रही है।

✅भारतीय नौसेना MV रुएन के अपहरण के खिलाफ कार्रवाई सहित 18 घटनाओं के निस्तारण में नौसेना सबसे आगे रही है।

✅नौसेना ने 5000 से अधिक कर्मियों और 21 जहाजों को तैनात करते हुए, ऑपरेशन ने समुद्री डकैती, आतंकवाद और अन्य गैर-पारंपरिक खतरों के खिलाफ समुद्री मार्गों की सुरक्षा की है।



Qs 5. ऑस्ट्रेलियाई ग्रैंड प्रिक्स F1 रेस 2024 किसने जीता?


कार्लोस सैन्ज ने ऑस्ट्रेलियाई ग्रां प्री F1 रेस जीता।

कार्लोस सैन्ज फेरारी के ड्राइवर हैं।

✅चार्ल्स लेक्लर ने दूसरा स्थान हासिल किया।

✅मैक्स वर्क्सटेप्पन की कार में आग लग जाने के कारण वे पहले ही बाहर हो गये।

✅इससे पहले हुए सऊदी अरब ग्रां प्री फार्मूला 1 रेस मैक्स वर्क्सटेप्पन ने जीता था।


Qs 6. हाल ही में इंडियन स्टील एसोसिएशन के नये अध्यक्ष कौन चुने गये?


नवीन जिंदल को भारतीय इस्पात संघ के अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

✅नवीन जिंदल, जिंदल स्टील एंड पावर (JSP) के अध्यक्ष और पूर्व संसद सदस्य हैं। ये दिलीप ओम्मन के स्थान पर आये हैं।

✅इंडियन स्टील एसोसिएशन (ISA) की स्थापना 2014 में भारत की स्टील उत्पादक कंपनियों के शीर्ष निकाय के रूप में की गई थी।

✅यह भारत के कच्चे इस्पात उत्पादन के 65% भाग का प्रतिनिधित्व करता है।


Qs 7. हाल ही मे किस भारतीय वैज्ञानिक के  नाम पर एक क्षुद्रग्रह का नाम रखा गया?


✅बेंगलुरु के प्रोफेसर जयंत मूर्ति के नाम पर एक क्षुद्रग्रह का नाम रखा गया।

✅किसके द्वारा - इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (IAU)

✅क्षुद्रग्रह का नाम - 215884 जयंतीमूर्ति

✅प्रोफेसर जयंत मूर्ति एक प्रतिष्ठित खगोल वैज्ञानिक हैं इनको इस क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मान्यता दी गई है।



Qs 8. हाल ही मे गवर्नेस नाउ 10वें PSU अवार्ड्स मे हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) को कितने पुरस्कार प्राप्त हुए ?


✅गवर्नेस नाउ 10 PSU अवार्ड्स में हिंदुस्तान शिपयार्डस लिमिटेड (HSL) को 3 पुरस्कार प्राप्त हुए.

✅हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) को एक बार फिर समुद्री उद्योग में उत्कृष्टता के लिए मान्यता मिली है। इसे 3 श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुए है।

1st - CMD लीडरशिप

2nd - रिफाइनिंग टेक्नोलॉजी में इनोवेशन

3d - कर्मचारियों की रीस्किलिंग

✅हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) :- स्थापना - 1941, मुख्यालय - विशाखापत्तनम, MD&CEO- कोमोडोर हेमंत खत्री



Qs 9. हाल ही मे किस उच्च न्यायालय ने मदरसा शिक्षा अधिनियम को रद्द किया?


इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मदरसा शिक्षा अधिनियम 2004 को रद्द किया।

✅इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को असंवैधानिक घोषित कर दिया है।

✅अदालत ने फैसला सुनाया कि यह अधिनियम धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के साथ-साथ संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 21-A सहित कई अनुच्छेदों का उल्लंघन करता है।

✅साथ ही यह अधिनियम, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम 1956 की धारा 22 का भी उल्लंघन करता है।

✅अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को मदरसों (इस्लामिक मदरसों) में नामांकित छात्रों को नियमित स्कूली शिक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है।


Qs 10. हाल ही मे किसको संघ लोक आयोग (UPSC) का निदेशक नियुक्त किया गया?


हंसा मिश्रा को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में निदेशक नियुक्त किया गया।

✅उन्हें पाँच वर्ष के लिए सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के अंतर्गत नियुक्ति के लिए चुना गया है।

✅मिश्रा 2010 बैच के भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा (Indian Audit and Accounts Service - IA&AS) अधिकारी हैं।

✅संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) :- स्थापना - 1926, मुख्यालय - नई दिल्ली, अध्यक्ष - मनोज सोनी A

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.