Type Here to Get Search Results !

24 March 2024 Current Affairs in Hindi

 


Qs 1. निम्न में से किस स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता हैं?


✅शहीद दिवस (Martyrs Day) - 23 मार्च

✅इस दिन 1931 में भारत के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु हंसते- हंसते फांसी पर चढ़ गए थे।

✅देश में हर साल 23 मार्च को शहीदों के सम्मान और उनके बलिदान को याद करने के लिए शहीद दिवस मनाया जाता है।

✅साल में 2 बार शहीद दिवस मनाया जाता है। एक शहीद दिवस 30 जनवरी को महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि मनाया जाता है।

23 March Current Affairs 👉 Click 

Qs 2. हाल ही मे कौन सूरत डायमंड बोर्स के नए अध्यक्ष नियुक्त किये गये?


गोविंद ढोलकिया को सूरत डायमंड बोर्स का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

✅गोविन्द ढोलकिया गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं।

✅यह नियुक्ति पिछले अध्यक्ष वल्लभभाई पटेल (लखानी) के अपने पद से इस्तीफा देने के ब एक दिन बाद हुई है।

✅Note :- सूरत डायमंड बोर्स की ऑफिस बिल्डिंग दुनिया की सबसे बड़ा कार्यालय ऑफिस है हाल ही में PM मोदी ने इसका उद्घाटन किया था।


★Qs 3. हाल ही मे किस भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने RLV 'पुष्पक' का सफल लैंडिंग परिक्षण किया ?


ISRO ने कर्नाटक में RLV 'पुष्पक' का सफल लैंडिंग का परिक्षण किया।

✅पुष्पक के स्वायत्त लैंडिंग मिशन (Autonomous landing mission) ने अपनी तीसरी सफलता हासिल की।

✅ISRO ने इससे पहले 2016 और 2023 में भी इसका परिक्षण किया था।

✅इन मिशनों के जरिये ISRO ने Reusable Space Technology में प्रगति का प्रदर्शन किया।

✅ISRO - Indian Space Research Organization


Qs 4. हाल ही मे ITU के डिजिटल इनोवेशन बोर्ड का सह-अध्यक्ष कौन सा देश बना?


भारत अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के डिजिटल इनोवेशन बोर्ड का सह-अध्यक्ष बना।

✅भारत के दूरसंचार विभाग के सचिव डॉ. नीरज मित्तल को 23 सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने वाले ITU के डिजिटल इनोवेशन बोर्ड का सह-अध्यक्ष चुना गया।

✅हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) मुख्यालय के जिनेवा) में एक रणनीतिक बैठक हुई।

✅कब - 18 - 20 मार्च 2024


Qs 5. हाल ही मे किसे 'एविएशन वीक लॉरेट्स अवार्ड' से सम्मानित किया गया?


✅चंद्रयान-3 के लिए ISRO को एविएशन वीक लॉरेट्स अवॉर्ड मिला।

✅भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को चंद्रयान-3 मिशन में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित एविएशन वीक लॉरेट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

✅अमेरिका में भारतीय दूतावास में उप राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन ने इसरो की ओर से पुरस्कार स्वीकार किया।

✅चंद्रयान-3 मिशन:-

✅कब लांच - 14 जुलाई 2023

✅रॉकेट - LVM3-M4

✅कब पहुँचा - 23 अगस्त 2023

✅मिशन लागत - ₹615 करोड़

✅इसके जरिये भारत चन्द्रमा के दक्षिणी हिस्से पर Soft Landing करने वाला पहला देश बना 


Qs 6. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने SSN-AUKUS पनडुब्बी के निर्माण के लिए किस देश के साथ समझौता किया?


अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया की SSN-AUKUS पनडुब्बियों के निर्माण के लिए एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

✅ऑस्ट्रेलिया की ASC और UK स्थित BAE सिस्टम्स नई त्रिपक्षीय सुरक्षा साझेदारी के तहत रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के लिए SSN-ऑकस पनडुब्बियों का निर्माण करेंगी।

✅ये पनडुब्बियों खुफिया जानकारी, निगरानी, पानी के भीतर युद्ध और स्ट्राइक मिशन के लिए सक्षम होंगे।

✅ऑस्ट्रेलिया :- राजधानी - केनबरा, प्रधानमंत्री - ऐंथनी एल्बनीस, मुद्रा - ऑस्ट्रेलियन डॉलर


Qs 7. हाल ही में भारत और ब्राजील की पहली '2+2' रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता कहाँ पर आयोजित की गई?


✅भारत और ब्राजील ने अपनी पहली '2+2' वार्ता की।

✅कहाँ - नई दिल्ली में

✅'2+2' वार्ता दो देशों के बीच रक्षा और विदेश मंत्रिस्तरीय वार्ता होती है।

✅इसमें भारत और ब्राजील के बीच ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों, प्रौद्योगिकी और आतंकवाद विरोधी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों की बातचीत हुई।

✅भारत सबसे पहले अमेरिका के साथ 2+2 वार्ता शुरू की थी।

✅अब ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, रूस तथा अन्य देशों के साथ 2+2 वार्ता करता है।

✅ब्राजील :- राजधानी - ब्रासीलिया, राष्ट्रपति - लूला डी सल्वा, मुद्रा - ब्राजीलयन रियाल


Qs 8. हाल ही मे किस देश ने डिस्पोजल ई-सिगरेट और वेप्स पर प्रतिबंध लगाया?


न्यूज़ीलैंड ने डिस्पोजेबल ई-सिगरेट और वेप्स पर प्रतिबंध लगाया।

✅यह कदम देश द्वारा उस कानून को निरस्त करने के एक महीने से भी कम समय बाद उठाया गया है, जिसका उद्देश्य तंबाकू धूम्रपान को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करना था।

✅इससे पहले डिस्पोजेबल वेप्स पर ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भी प्रतिबन्ध लगा चुके हैं।

✅न्यूजीलैंड :- राजधानी - वेलिंगटन, प्रधानमंत्री - कृस्टोफर लक्सन, मुद्रा - न्यूजीलैंड डॉलर,



Qs 9. हाल ही मे साइमन हैरिस कहाँ के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनाये गये?


✅साइमन हैरिस आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने।

37 वर्ष के साइमन हैरिस पूर्व प्रधानमंत्री लियो वराडकर के अप्रत्याशित प्रस्थान के बाद आयरलैंड के प्रधानमंत्री बनेंगे।

✅आयरलैंड :- राजधानी - डबलिन, मुद्रा - यूरो


Qs 10. हाल ही मे कहाँ के डॉक्टरों ने पहली बार इंसान मे सूअर की किडनी का सफल प्रत्यारोपण किया?


अमरीकी डॉक्टरों ने पहली बार इंसान में सूअर की किडनी का सफल प्रत्यारोपण किया।

✅सुअर की किडनी को 62 वर्षीय रोगी में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया।

✅कहाँ - बोस्टन, अमेरिका

✅अमेरिकी डॉक्टरों ने दुनिया की पहली आनुवंशिक रूप से इंजीनियर की गई सुअर की किडनी एक मरीज में प्रत्यारोपित करने के लिए लंबे समय से इस पर गहन शोध किया। इसके बाद डॉक्टरों ने यह ट्रांसप्लांटेशन किया।

✅Note :- इससे पहले अमेरिका ने सूअर का हृदय का प्रत्यारोपण किया था लेकिन कुछ दिनों बाद व्यक्ति की मौत हो गयी थी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.