Type Here to Get Search Results !

23 March 2024 Current Affairs in Hindi

 


Qs 1. हाल ही मे किस थीम के साथ 22 मार्च को 'विश्व जल दिवस' मनाया गया?


✅विश्व जल दिवस (World Water Day) - 22 मार्च

✅पानी के महत्व को समझाने और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस (World Water Day) मनाया जाता है।

✅शुरुआत – 1993

Theme - 'शांति के लिए जल का लाभ उठाना' (Leveraging Water for Peace)


Qs 2. भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पहले विदेशी नेता कौन बने ?


PM मोदी भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पहले विदेशी नेता बने।

✅भारत के प्रधानमंत्री मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, "ऑर्डर ऑफ द ड ग्यालपो (Order of the Druk Gyalpo)" मिला।

✅भूटान के पारो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर PM मोदी का स्वागत भूटान के PM शेशि टोबगे ने किया और भूटान के हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर मिला।

✅भूटान :- राजधानी - थिम्पू, राजाः जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, मुद्रा - नगुल्ट्रम


Qs 3. हाल ही में हैती में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए कौन सा शुरू किया गया?


✅हैती में फंसे भारतीयों को निकालने भारत ने ऑपरेशन इंद्रावती शुरू किया।

✅भारतीय विदेश मंत्री ने कहा भारत हैती में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर अपने 90 नागरिकों को निकालने पर विचार कर रहा है।

✅भारत सरकार विदेश में अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

✅हैती ने आपातकाल की घोषणा की और कर्फ्यू लगा दिया है।



Qs 4. पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारत का ध्वजवाहक किसे नामित किया गया?


शरत कमल पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत के ध्वजवाहक होंगे।

✅शरत कमल दो बार के कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन और खेल रत्न पुरस्कार विजेता, अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।

✅इसके आलावा मैरी कॉम को शेफ डी मिशन बनाया गया है।

✅वहीं गगन नारंग भारतीय शूटिंग टीम के प्रभारी होंगे।

✅पूर्व विंटर ओलंपियन शिवा केशवन डिप्टी शेफ डी मिशन होंगे।


Qs 5. 18-20 तक चलनेवाले लोकतंत्र के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी किस देश ने की?


दक्षिण कोरिया ने लोकतंत्र के लिए तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी की।

✅कब - 18 से 20 मार्च 2024

✅कहाँ - सियोल, दक्षिण कोरिया

✅अध्यक्षता - यूँ सुक योल (राष्ट्रपति, दक्षिण कोरिया)

✅इसमें 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

✅Note :- V DFM की लोकतंत्र रिपोर्ट में भारत 104वें स्थान पर है।



Qs 6. मार्च 2024 मे मध्य प्रदेश के कितने नए स्थलों को UNESCO की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थाई मे शामिल किया गया?


✅मध्य प्रदेश के 6 नए स्थलों को UNESCO विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में जगह मिली.

✅ये 6 स्थल :- 1- ग्वालियर किला,

2- धमनार रॉक-कट गुफाएं

3- भोजेश्वर महादेव मंदिर,

4- चंबल घाटी का रॉक कला स्थल,

5- खूनी भंडारा-बुरहानपुर,

6- मंडला गोंड स्थल

✅UNESCO :- स्थापना - 1945, मुख्यालय - पेरिस, अध्यक्ष - आन्द्रे अजौले


Qs 7. हाल ही में भारत ने किन दो देशों के साथ 'TRILAT-2024' समुद्री अभ्यास किया?


✅भारत-मोज़ाम्बिक-तंजानिया के बीच त्रिपक्षीय अभ्यास "IMT TRILAT-2024 आयोजित हुआ।

✅कब - 21-29 मार्च 2024

✅कहाँ - जान्जीबार, तंजानिया और मपुटो, मोजाम्बिक

✅संस्करण - 2nd

✅भारतीय नौसेना के जहाज INS तीर और INS सुजाता इसमें भाग लेंगे।


Qs 8. नॉर्थ ईस्ट गेम्स 2024 के तीसरे संस्करण का शुभारंभ कहाँ किया गया?


नागालैंड में नॉर्थ ईस्ट गेम्स 2024 का तीसरा संस्करण शुरू हुआ।

✅कहाँ - रीजनल सेंटर फॉर स्पोर्टिंग एक्सीलेंस, सोविमा, नागालैंड

✅नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने आधिकारिक तौर पर खेलों की शुरुआत की घोषणा की।

✅8 पूर्वोत्तर राज्यों के 3000 से अधिक एथलीट तीन जिलों- चुमौकेदिमा, दीमापुर और कोहिमा में 12 स्थानों पर आयोजित 15 विषयों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।


Qs 9. हाल ही मे चौथे शंघाई सहयोग संगठन स्टार्टअप फोरम का आयोजन कहाँ पर किया गया?


नई दिल्ली में चौथे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) स्टार्टअप फोरम का आयोजन किया गया।

✅कब - 19 मार्च, 2024 को

✅इसमें SCO सदस्य राज्यों के स्टार्टअप के बीच बातचीत बढ़ाने, नवाचार को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर पैदा करने और युवा प्रतिभा का पोषण करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

✅NOTE :- शंघाई सहयोग संगठन (SCO) :- स्थापना- 2001, मुख्यालय - बिजिंग, चीन, सदस्य देश- 9

✅SCO शिखर सम्मेलन 2024 की मेजबानी कज़ाकिस्तान करेगा।


Qs 10. हाल ही मे निम्न मे से कौन सा दिवस 21 मार्च को मनाया गया?


विश्व कविता दिवस (World Poetry Day) - 21 मार्च

✅उद्देश्य - विश्व में कविताओं के लेखन, पठन, प्रकाशन और शिक्षण के लिए नए लेखकों को प्रोत्साहित करना।

✅1999 में पेरिस में हुए यूनेस्को के 30वें अधिवेशन में तय किया गया कि हर साल 21 मार्च को विश्व कविता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।


विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस (World Down Syndrome Day) - 21

✅डाउन सिंड्रोम (Down Syndrome) एक जेनेटिक बीमारी है जिसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

✅डाउन सिंड्रोम वाले बच्चे आम बच्चों से अलग होते हैं।

✅दुनिया में हर साल लगभग तीन हजार से पांच हजार बच्चे इस डाउन सिंड्रोम बीमारी के साथ पैदा होते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.