Type Here to Get Search Results !

30 March 2024 Current Affairs in Hindi

 


Qs 1. पहला परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2024 कहाँ आयोजित किया गया


बेल्जियम में पहला परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2024 आयोजित हुआ।

✅शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता बेल्जियम के प्रधान मंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने की

✅उद्देश्य - जीवाश्म ईंधन के उपयोग को कम करने, ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना

✅अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) :- स्थापना - 1957, मुख्यालयः वियना, ऑस्ट्रिया


Qs 2. हाल ही मे किस राज्य के गंगापुरम मे 900 वर्ष पुरानी चालुक्य शिलालेख की खोज की गई?

तेलंगाना 

✅गंगापुरम में कल्याण चालुक्य राजवंश का 900 साल पुराना कन्नड़ शिलालेख मिला।

✅यह दुर्लभ शिलालेख महबूबनगर जिले के चौडम्मा मंदिर के पास एक टैंक बांध पर उपेक्षित पड़ा हुआ पाया गया।

✅शिलालेख 8 जून, 1134 ई. को कल्याण चालुक्य सम्राट 'भूलोकमल्ला' सोमेश्वर-तृतीर के पुत्र तैलप-तृतीय के सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा जारी किया गया था।

✅यह भगवान सोमनाथ के लिए एक सतत दीपक और धूप के लिए वड्डरवुला और हेजु नामक टोल करों के माध्यम से अर्जित आय की छूट को दर्ज करता है।


Qs 3. हाल मे रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अडानी के पावर प्रोजेक्ट मे कितने प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी?



✅रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अडानी के पावर प्रोजेक्ट में 26% हिस्सेदारी खरीदी।

✅भारत के दो सबसे अमीर व्यवसायी, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी, पहली बार एक साथ आए हैं।

✅रिलायंस इंडस्ट्रीज अदानी पावर लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी महान एनर्जी लिमिटेड में 5 करोड़ इक्विटी शेयर (₹50 करोड़ मूल्य) खरीदेगी।

✅महान एनर्जी लिमिटेड मध्य प्रदेश में 2800 मेगावाट की कुल क्षमता वाला एक थर्मल पावर प्लांट संचालित करता है।



Qs 4. देश मे इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए टाटा ने किसके साथ समझौता किया?


✅देश भर में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए टाटा ने HPCL के साथ समझौता किया। 

✅यह समझौता 27 मार्च 2024 को टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (TPEM) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ हुआ है।

✅देश भर में HPCL पेट्रोल पंपों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने में मदद मिलेगी।

✅TATA का इस वर्ष दिसंबर तक HPCL पंपों पर 5,000 चार्जर लगाने का लक्ष्य है।


Qs 5. मार्च 2024 मे प्रतिष्ठित 'टाइम्स पावर 2024 अवार्ड' किसने जीता?



✅स्टार एस्टेट के प्रबंध निदेशक श्री विजय जैन को प्रतिष्ठित टाइम्स पावर आइकन 2024 पुरस्कार दिया गया।

✅पुरस्कार प्रदाता - द टाइम्स ग्रुप द्वारा 

✅कहाँ - नोयडा, उत्तर प्रदेश

✅स्टार एस्टेट की स्थापना 2012 में सबसे तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट उद्यम के रूप में की गई थी।



Qs 6. हाल ही मे किसके द्वारा लिखी गई पुस्तक 'फ्रॉम ए कार शेड टू द कॉर्नर रूम एंड बियॉन्ड' का विमोचन किया गया?



S रमन ने "फ्रॉम ए कार शेड टू द कॉर्नर रूम एंड बियॉन्ड' नामक पुस्तक लिखी।

✅एस रमन केनरा बैंक के सेवानिवृत्त अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं, ये SEBI के बोर्ड के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में भी कार्य किया है।

✅वह 2011 और 2012 में क्रेडिट समिति के अध्यक्ष थे, जब विनसम ज्वैलरी की क्रेडिट सुविधाओं का नवीनीकरण किया गया था।



Qs 7. हाल ही मे बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के नए MD और CEO कौन बना गये?


निधु सक्सेना को बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD&CEO) नियुक्त किया गया

✅यह नियुक्ति 27 मार्च 2024 से शुरू होकर 3 साल की अवधि के लिए प्रभावी होगी।

✅बैंक ऑफ महाराष्ट्र :- स्थापना - 1935 मुख्यालय - पुणे, महाराष्ट्र


Qs 8. हाल ही मे WTT फीडर बेरूत II 2024 मे महिला एकल का ख़िताब किसने जीता?



✅भारतीय पैडलर श्रीजा अकुला ने WTT फीडर बेरूत II 2024 में महिला एकल का खिताब जीता।

✅कहाँ - बेरूत, लेबनान में

✅पुरुष युगल फाइनल में, मानव ठाकर और मानुष शाह की अखिल भारतीय जोड़ी विजयी हुई।

✅उन्होंने हमवतन मुदित दानी और आकाश पाल को 11-7, 11-5, 9-11, 11-6 के स्कोर से हराया है।



Qs 9. हाल ही में 150 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खेलने वाले दुनिया के 8वें और भारत के पहले खिलाड़ी कौन बने?



सुनील छेत्री 150+ अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के 8वें और पहले भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी बने।

✅2002 में मोहन बागान के साथ पदार्पण के बाद से, छेत्री ने 94 गोल किए हैं। और क्लब फुटबॉल में शीर्ष भारतीय स्कोरर बने हुए हैं।

✅सक्रिय खिलाड़ियों में वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो (128) और लियोनेल मेसी (106) के बाद तीसरे स्थान पर हैं।



Qs 10. हाल ही मे किस क्षेत्र मे नोबेल पुरस्कार प्राप्त कर्ता डेनियल कन्नमैन का 90 वर्ष की आयु मे निधन हो गया ?


✅नोबेल पुरस्कार विजेता डेनियल कन्नमैन का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

✅कन्नमैन को मनोविज्ञान और अर्थशास्त्र में उनके शोध के लिए 2002 में आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

✅हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर स्टीवन पिंकर ने कन्नमैन को "दुनिया का सबसे प्रभावशाली जीवित मनोवैज्ञानिक" और उनके कार्य को "विचार के इतिहास में स्मारकीय" बताया।

✅कन्नमैन ने सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक "थिंकिंग, फास्ट एंड स्लो" लिखी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.