Qs 1. चल रहे IPL 2024 मे टीम ने IPL इतिहास सबसे बड़ा स्कोर बनाया?
✅सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
✅आईपीएल 2024 के 8वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर ये रिकॉर्ड बनाया।
✅सनराइजर्स ने 20 ओवर में तीन विकट गंवाकर 277 रन बनाया।
✅कहाँ - राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में
✅Note :- इससे पहले सबसे ज्यादा स्कोर 2013 में RCB ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में 263 रन बनाए थे।
Qs 2. हाल ही में अंतरिक्ष विज्ञान में युवाओं को प्रेरित करने के लिए ISRO ने कौन सा कार्यक्रम शुरू किया?
✅ISRO का "START 2024" कार्यक्रम शुरू करेगा।
✅उद्देश्य - विज्ञान और प्रौद्योगिकी के UG और PG छात्रों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रारंभिक स्तर का ऑनलाइन प्रशिक्षण देना।
✅START :- Space Science and Technology Awareness Training (अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी जागरूकता प्रशिक्षण)
✅START 2024 कार्यक्रम ISRO ई-क्लास प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
Qs 3. मार्च 2024 में किसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिदेशक नियुक्त किया गया?
✅सदानंद दाते को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का प्रमुख नियुक्त किया गया.
✅राजस्थान कैडर के IPS अधिकारी राजीव कुमार को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPRD) को प्रमुख नियुक्त किया गया है।
✅1991 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी पीयूष आनंद ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के अध्यक्ष बनाये गये।
✅NIA :- स्थापना - 2009, मुख्यालय - नई दिल्ली,
Qs 4. हाल ही में आयोजित 'बॉक्सिंग सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2024' में पदक तालिका में शीर्ष पर कौन आया?
✅सब जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में हरियाणा पर रहा।
✅हरियाणा ने बॉक्सिंग सब जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में 19 पदकों की शानदार संयुक्त बढ़त रही।
✅जहां लड़कियों के वर्ग में हरियाणा ने 10 पदकै (7) स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य) पदक जीते।
✅वहीं लड़कों ने 9 पदक जीते जिनमें 6 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य शामिल थे।
✅दूसरा स्थान – दिल्ली
✅तीसरा स्थान - महाराष्ट्र
Qs 5. वर्ष 2024 की ब्रांड फाइनेंस इंश्योरेंस 100 की रिपोर्ट के अनुसार विश्व स्तर पर सबसे मजबूत बीमा ब्रांड कौन सा है?
✅LIC वैश्विक स्तर पर सबसे मजबूत बीमा ब्रांड बनकर उभरा।
✅रिपोर्ट - ब्रांड फाइनेंस इंश्योरेंस 100 2024 रिपोर्ट।
✅LIC का ब्रांड मूल्य 9.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर स्थिर बना हुआ है, साथ ही ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स स्कोर 88.3 और संबद्ध AAA ब्रांड स्ट्रेंथ रेटिंग भी है।
✅भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) :- स्थापना - 1956, मुख्यालय - मुंबई, अध्यक्ष - सिद्धार्थ मोहन्ती
Qs 6. हाल ही में किस देश ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहली बार भाग लेने की घोषणा की?
✅सऊदी अरब मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहली बार भाग लेगा।
✅रूमी अलकाहतानी मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सऊदी अरब से पहली प्रतिभागी होंगी।
✅पहले मिस सऊदी अरब, मिस अरब वर्ल्ड पीस 2021 और मिस वुमन (सऊदी अरब) का खिताब जीता है।
✅NOTE :- निकारागुआ की शेनिस पलासिओस वर्तमान मिस यूनिवर्स हैं।
✅मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 2024 मैक्सिको में आयोजित की जाएगी।
Qs 7. हाल ही मे मिली जानकारी के अनुसार सोनम वांगचुक द्वारा 'बॉर्डर मार्च' कब शुरू किया जाएगा?
✅सोनम वांगचुक ने 7 अप्रैल को 'बॉर्डर मार्च' शुरू करने की घोषणा की।
✅हाल ही में उन्होंने लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और इसे संविधान की 6वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग के समर्थन में अपनी 21 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त कर दी।
✅छठी अनुसूची में असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में आदिवासी क्षेत्रों के प्रशासन से संबंधित प्रावधान शामिल हैं।
✅Note :- लद्दाख को 5 अगस्त 2019 को संसद ने केंद्रशासित प्रदेश बना दिया है।
Qs 8. मार्च 2024 में किसने भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया?
✅न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने लोकपाल के नए न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली है।
✅कब - 27 मार्च 2024 को
✅शपथ भारत के लोकपाल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति AM खानविलकर ने दिलाई।
✅इससे पहले न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने भारत के 22वें विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
✅साथ ही पंकज कुमार और अजय तिर्की ने लोकपाल के नए सदस्यों के रूप में शपथ ली है।
Qs 9. हाल ही में बासिरौ डियोमाये फेय ने कहां का राष्ट्रपति चुनाव जीता?
✅बासिरौ डियोमाये फेय ने 54.28% वोटों के साथ सेनेगल का राष्ट्रपति चुनाव जीता।
✅44 वर्ष की आयु में, फेय अफ्रीका के सबसे कम आयु के निर्वाचित राष्ट्रपति बनेंगे।
✅और 1960 में फ्रांस से सेनेगल की आजादी के बाद पहले में जीतने वाले पहले प्रतिद्वंद्वी बनने के लिए तैयार हैं।
✅सेनेगल :- राजधानी - डकार, मुद्रा - CFA फ्रैंक
Qs 10. हाल ही में स्वामी स्मरणानंद महाराज का निधन हो गया, यह रामकृष्ण मिशन के कौन से वें अध्यक्ष थे?
✅रामकृष्ण मिशन के 16वें अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज का निधन हो गया।
✅स्वामी स्मरणानंद महाराज 2017 में रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के 16वें अध्यक्ष बने।
✅रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन एक हिंदू धार्मिक, आध्यात्मिक और परोपकारी संगठन है, जिसका मुख्यालय बेलूर मठ, पश्चिम बंगाल में है।
✅इसकी स्थापना 1897 में रामकृष्ण के प्रमुख शिष्य स्वामी विवेकानन्द ने की थी।