Type Here to Get Search Results !

20 March 2024 Current Affairs in Hindi

 


Qs 1. अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस अथवा विश्व खुशहाली दिवस कब मनाया जाता है?


✅अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Day of Happiness) - 20 मार्च

✅अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस का मूल संदेश एक ही है और वह है वैश्विक कल्याण (Global Well-being) को बढ़ावा देना, दया और करुणा के कामों को प्रेरित करना

✅Theme - Reconnecting for Happiness Building Resilient Communities

✅शुरुआत - 2013 से (UNGA घोषणा - 2012 में)

✅Note :- विश्व प्रसन्नता सूचकांक 2023 में भारत 126वें स्थान पर था।


Qs 2. हाल ही मे 'नो योर कैंडिडेट' ऐप किसके द्वारा लॉन्च किया गया?


भारतीय चुनाव आयोग ने 'Know Your Candidate' ऐप लॉन्च किया।

✅यह ऐप मतदाताओं को यह पता लगाने में सक्षम करेगा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में किस चुनावी उम्मीदवार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं।

✅Note :- 18वीं लोकसभा चुनाव 2024 19 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं।


Qs 3. हाल ही मे जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कितनी नई जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मे शामिल किया?


✅जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में 15 नई जातियों को शामिल किया।

✅जम्मू कश्मीर नये जनजातियों के लिए 10% आरक्षण को मंजूरी दे दी है, जिसमें पहाड़ी भी शामिल हैं।

✅अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए कुल आरक्षण बढ़कर 20% हो गया है।

✅संसद द्वारा जम्मू-कश्मीर पर लागू अनुसूचित जनजाति आदेश में 4 नई जनजातियों को जोड़ा गया है।

✅ये नई जनजातियाँ - पहाड़ी जातीय समूह, पद्दारी जनजाति, कोली और गड्डा ब्राह्मण हैं।


Qs 4. मार्च 2024 मे किस राज्य मे भारत के पहले इनडोर एथलेटिक्स और जलीय केंद्रों का उद्घाटन किया गया?


ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारत के पहले इनडोर एथलेटिक्स स्टेडियम और जलीय केंद्रों का उद्घाटन किया।

✅कहाँ – भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में

✅नई इनडोर सुविधाएं एथलीटों को मौसम संबंधी गड़बड़ी के डर के बिना पूरे साल प्रशिक्षण लेने में मदद करेंगी।

✅अनुमानित लागत - ₹120 करोड़


Qs 5. वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023 के अनुसार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी किस देश की है?


नई दिल्ली को लगातार चौथे साल दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी का दर्जा दिया गया।

✅रिपोर्ट - वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023 (Air Quality Report 2023)

✅दिल्ली का PM2.5 स्तर 2022 में 89.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से बढ़कर 2023 में 92.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया।

✅बिहार में बेगुसराय, अब दुनिया का सबसे प्रदूषित महानगरीय क्षेत्र है।

✅दुनिया के सबसे ख़राब वायु गुणवत्ता वाले देश :-

1st – बांग्लादेश

2nd – पाकिस्तान

3rd - भारत


Qs 6. मार्च 2024 मे भारत और किस देश के बीच 'टाइगर ट्राइंफ -24' अभ्यास आयोजित किया गया?


✅भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा अभ्यास "टाइगर ट्रम्फ 2024" आयोजित हुआ।

✅कब - 18 से 31 मार्च 2024 तक

✅कहाँ - अमेरिका में पूर्वी समुद्री तट पर।

✅उद्देश्य अमेरिका और भारत की सेनाओं के बीच समन्वय को सक्षम करने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) को परिष्कृत करना भी है।

✅शुरुआत - 2019 से


Qs 7. हाल ही में किस ग्रह पर सौरमंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी खोजा गया है 


मंगल ग्रह पर सौरमंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी खोजा गया।

✅नाम - नोक्टिस ज्वालामुखी ऊंचाई - 29,600 फीट

✅चौडाई - लगभग (450 किलोमीटर

✅ये जानकारी NASA के मेरिनर 9, वाइकिंग ऑर्बिटर 1 और 2, मार्स ग्लोबल सर्वेयर, मार्स ओडिसी, मार्स रिकोनिसेंस ऑर्बिटर और ईएसए के मार्स एक्सप्रेस सहित मिशनों के एक video shoot के डेटा से संभव हुई।

✅Note :- आयरन ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण मंगल ग्रह लाल रंग का दिखा पड़ता है।


Qs 8. हाल ही मे चुनाव आयोग ने किस राज्य मे 'मिशन 414' अभियान शुरू किया?



✅भारतीय चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में 'मिशन 414' शुरू किया।

✅इसका लक्ष्य 414 मतदान केंद्रों पर उच्च मतदान प्रतिशत को लक्षित करना है, जहां पिछले लोकसभा चुनावों में 60% से कम मतदान हुआ था।

✅1 जून को 6 विधानसभा सीटों और 4 लोकसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनावों को भी लक्षित करना है।


Qs 9. मार्च 2024 मे कितने लोगों को 'डायना स्मृति पुरस्कार' से सम्मानित किया गया?


✅उदय भाटिया और मानसी गुप्ता को डायना स्मृति पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

✅दिल्ली के इनोवेटर उदय भाटिया और हरियाणा की एक मानसिक स्वास्थ्य प्रचारक मानसी गुप्ता डायना स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किए गए विश्व के 20 लोगों में शामिल हैं।

✅हर दो वर्ष पर विश्व के असाधारण युवाओं को उनके सामाजिक कार्यों या मानवीय सेवाओं लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

✅दिवंगत प्रिंसेस ऑफ वेल्स की स्मृति में स्थापित डायना अवॉर्ड चैरिटी की 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।


Qs 10. मार्च 2024 मे 'इंडियन वेल्स ओपन' का ख़िताब किसने जीता?


कार्लोस अलकराज ने डेनियल मेदवेदेव को हराकर इंडियन वेल्स खिताब जीता।

✅इंडियन वेल्स ओपन एक वार्षिक पेशेवर टेनिस टूर्नामेंट है जो इंडियन वेल्स, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया जाता है।

✅कार्लोस अलकराज स्पेन के टेनिस खिलाड़ी हैं जबकि डेनियल मेदवेदेव रूस के टेनिस खिलाड़ी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.