Type Here to Get Search Results !

19 March 2024 Current Affairs in Hindi

 


Qs 1. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लगातार कौन सी वीं बार राष्ट्रपति का चुनाव जीता?


✅ब्लादिमीर पुतिन ने लगातार 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति का चुनाव जीता।

✅व्लादिमीर पुतिन ने हालिया चुनाव में 76.1% वोट की भारी बढ़त के साथ जीत हासिल की।

✅ये सोवियत रूस के बाद अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

रूस :- राजधानी - मॉस्को मुद्रा - रूबल



Qs 2. मार्च 2024 में किस राज्य में देश का पहला ऑयल पाम प्रोसेसिंग संयंत्र शुरू किया गया?


अरुणाचल प्रदेश में देश का पहला ऑयल पाम प्रोसेसिंग संयंत्र शुरू हुआ।

✅The country's first oil palm processing plant started in Arunachal Pradesh.

✅देश की बड़ी ऑयल पाम कंपनियों में से एक 3F Oil Palm ने इसकी स्थापना की है।

✅कहाँ - दिबांग घाटी के रोइंग में (In Roing of Dibang Valley)

✅यह एक अत्याधुनिक ऑयल पाम संयंत्र है। इसमें पाम ऑयल प्रोसेसिंग और रिफाइनिंग दोनों की सुविधा उपलब्ध है। यह एक शून्य अपशिष्ट संयंत्र है।

✅It is a state-of-the-art oil palm plant. It has both palm oil processing and refining facilities. It is a zero waste plant.

✅3F Oil Palm के CEO - संजय गोयनका


Qs 3. हाल ही में चुनाव आयोग ने किसको PwD श्रेणी में राष्ट्रीय आइकन घोषित किया?


✅चुनाव आयोग ने पैरा तीरंदाज शीतल देवी को PwD राष्ट्रीय आइकन नामित किया।

✅प्रसिद्ध पैरा-तीरंदाज शीतल देवी अर्जुन पुरस्कार विजेता हैं।

🔥Note :-

✅मुख्य चुनाव आयुक्त - राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त - ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू

✅लोकसभा चुनाव के लिये चुनाव आयोग के अन्य आइकॉन - सचिन तेंदुलकर, राजकुमार राव, मैथली ठाकुर, शुभमन गिल etc.


Qs 4. हाल ही में निम्न मे से किस राज्य के राज्यपाल ने इस्तीफा दिया?


तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने इस्तीफा दिया.

✅तमिलिसाई ने इसी के साथ पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से भी इस्तीफा दिया।

✅सुंदरराजन साल 2019 तक तमिलनाडु भाजपा की प्रमुख रहीं थी। इसके बाद उन्हें तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया था।

✅किरण बेदी को हटाए जाने के बाद तमिलिसाई सौंदर्यराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

✅तेलंगाना की दूसरी राज्यपाल थी, तेलंगाना के पहले राज्यपाल ESL नरसिम्हन थे।


Qs 5. हाल ही में जारी DHL कनेक्टेडनेस इंडेक्स मे भारत किस स्थान पर है


✅DHL की Global Connectedness Index 2023 में भारत 62वें स्थान पर रहा।

✅भारत 2022 में 67वें स्थान से, 2023 में 62वें स्थान पर पहुंच गया है, जो वैश्वीकरण के क्षेत्र में इसके बढ़ते महत्व को रेखांकित करता है।

✅India has moved from 67th in 2022 to 62nd in 2023, underscoring its growing importance in the field of globalization.

✅1st - सिंगापुर,

✅2nd - नीदरलैंड

✅3rd - आयरलैंड


Qs 6. हाल ही में किस शहर को नेपाल की पर्यटन राजधानी के रूप में घोषित किया गया?


पोखरा को नेपाल की पर्यटन राजधानी घोषित किया गया।

✅फेवा झील के तट पर स्थित बाराही घाट पर आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान औपचारिक घोषणा की गई।

पोखरा नेपाल के गंडकी प्रान्त में पड़ता है जिसके मुख्यमंत्री सुरेंद्र राज पांडे हैं।

✅नेपाल :- राजधानी - काठमांडू, राष्ट्रपति - रामचंद्र पैडोल, प्रधानमंत्री - पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', मुद्रा - नेपाली रुपया


Qs 7. हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास "लमितिये -2024" का आयोजन कहां पर किया गया?


✅भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'लमितिये- 2024' आयोजित हुआ।

✅कहाँ – सेशेल्स

✅कब - 18 मार्च - 27 मार्च 2024

✅संस्करण - 10वां

✅क्रियोल भाषा में 'लमितिये' का अर्थ है 'मित्रता'।

✅यह एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है और वर्ष 2001 से इसका आयोजन सेशेल्स में किया जा रहा है।

✅Note :- हाल ही में सेशेल्स में बहुराष्ट्रीय अभ्यास 'कटलेस एक्सप्रेस 2024' आयोजित हुआ।


Qs 8. हाल ही में किसने पेशेवरों की तरह गेम खेलने वाले AI एजेंट "SIMA" को पेश किया?



DeepMind ने पेशेवर की तरह खेलने वाला AI गेमर SIMA लांच किया।

✅SIMA का अर्थ - Scalable, Instructable, Multiworld Agent

✅SIMA को No Man's Sky, Teardown, Valheim और Goat Simulator 3 जैसे खेलों पर प्रशिक्षित और परीक्षण किया गया है।

✅इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य ऐसे एजेंट बनाना है जो उच्च-स्तरीय रणनीतिक योजना बना सकें और कार्रवाई कर सकें।


Qs 9. वर्ष 2024 के लिए संगीत अकादमी का 'संगीत कला निधि पुरस्कार' किसे दिया गया?


टीएम कृष्णा और नीना प्रसाद को क्रमशः संगीत कलानिधि और नृत्य कलानिधि पुरस्कार लिए चुना गया।

✅2024 के लिए संगीत अकादमी का संगीत कलानिधि पुरस्कार प्रसिद्ध कर्नाटक गायक और मैग्सेसे पुरस्कार विजेता थोदर मदाबुसी कृष्णा को दिया जाएगा।

✅कर्नाटक संगीत के लिए ऑस्कर के समकक्ष माना जाने वाला यह पुरस्कार चेन्नई में संगीत अकादमी द्वारा दिया जाता है।

✅डॉ. नीना प्रसाद को नृत्य कलानिधि पुरस्कार 2024 मिलेगा।

✅मृदंगम वादक परसाला रवि (वी. रवीन्द्रन नायर) और गायिका गीता राजा को संगीत कला आचार्य पुरस्कार मिलेगा

✅TTK पुरस्कार विजेता - तिरुवैयारु ब्रदर्स एस नरसिम्हन & एस वेंकटेशन तथा वायलिन वादक H K नरसिम्हामूर्ति


Qs 10. हाल ही में जारी '10 सर्वश्रेष्ठ पनीर डेजर्ट' की सूची में भारत की 'रसमलाई' किस स्थान पर है?


✅विश्व के सर्वश्रेष्ठ पनीर डेसर्ट' की सूची में 'रस मलाई' दूसरे स्थान पर रही।

✅पहला स्थान - पोलैंड के 'सेर्निक' को

✅रिपोर्ट जारीकर्ता – एटलस

✅रस मलाई, पश्चिम बंगाली मूल की एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है।

✅'रस' का अर्थ जूस होता है और 'मलाई' का अर्थ क्रीम होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.