Qs 1. हाल ही मे किस थीम के साथ 2 अप्रैल को 'विश्व ऑटिज्म दिवस' मनाया गया?
✅विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) - 2 अप्रैल
✅दुनिया भर में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों के बारे में अपने नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है।
✅Theme - Empowering Autistic Voices
✅शुरुआत – 2008
✅Note :- नीले रंग को ऑटिज्म के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है।
2 April Current Affairs 👉 Click
Qs 2. हाल ही मे चीन ने अरुणांचल प्रदेश मे कितने स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की?
✅चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 30 स्थानों का नाम बदला।
✅पिछले 7 सालों में यह चौथी बार है जब चीन ने एकतरफा तरीके से राज्य में स्थानों के नाम बदले हैं।
✅नए नाम इस साल के अंत में आधिकारिक चीनी मानचित्रों पर दिखाई देंगे।
✅भारत ने अतीत में स्थानों के नाम बदलने को बार-बार खारिज है।
Qs 3. हाल ही मे किस राज्य के 15 उत्पादों को GI टैग प्रमाणित उत्पादों की सूची मे जोड़ा गया?
✅उत्तर प्रदेश के 15 उत्पादों को भौगोलिक संकेत (GI) प्रमाणित उत्पादों की सूची में जोड़ा गया
✅इसने जीआई-टैग उत्पादों के मामले में उत्तर प्रदेश को भारत का नंबर एक राज्य बना दिया है। UP में अब 69 GI टैग वाले उत्पाद हैं।
✅इसने तमिलनाडु को पीछे छोड़ दिया है, जहां वर्तमान में 58 जीआई-टैग उत्पाद हैं।
✅उत्तर प्रदेश में GI टैग वाली वस्तुओं के कुल उत्पादन में वाराणसी अग्रणी है। इसके 30 प्रमाणित उत्पाद हैं।
Qs 4. हाल ही मे कौन सा देश आंशिक रूप से यूरोप के शेंगेन क्षेत्र मे शामिल हुआ?
✅बुल्गारिया और रोमानिया आंशिक रूप से यूरोप के शेंगेन क्षेत्र में शामिल हुए।
✅2023 में दोनों देश शेंगेन क्षेत्र में शामिल होने के लिए एक समझौते पर पहुंचे थे।
✅यह हवाई और समुद्र मार्ग से मुक्त आवाजाही की अनुमति देगा।
✅हालाँकि, मुख्य रूप से ऑस्ट्रिया के विरोध के कारण भूमि सीमा जाँच जारी रहेगी।
✅1985 में गठित शेंगेन क्षेत्र यूरोपीय संघ में 400 मिलियन से अधिक लोगों को आंतरिक सीमा नियंत्रण के बिना स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की अनुमति देता है। शेंगेन क्षेत्र में अब 29 सदस्य शामिल हैं, जिनमें से 25 यूरोपीय संघ के सदस्य हैं।
✅स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन भी यूरोप के शेगेन क्षेत्र का हिस्सा हैं।
Qs 5. हाल ही मे जारी ATP रैंकिंग मे दुनिया के सबसे उम्रदराज नंबर 1 खिलाड़ी कौन बने?
✅नोवाक जोकोविच ATP रैंकिंग इतिहास में दुनिया के सबसे उम्रदराज नंबर 1 खिलाड़ी बने
✅24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच (सर्बिया) का एटीपी टूर पर रिकॉर्ड तोड़ना जारी है।
✅विश्व नंबर 1 के रूप में अपना 419वां सप्ताह पूरा किया है।
✅9 अप्रैल, 2024 को जोकोविच रोजर फेडरर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे और 36 वर्ष और 321 दिन की आयु में एटीपी रैंकिंग के इतिहास में सबसे उम्रदराज विश्व नंबर । बन जाएंगे।
Qs 6. हाल ही मे 'शिगमोत्सव 2024' का आयोजन कहाँ पर किया गया?
✅गोवा का भव्य वसंत सांस्कृतिक उत्सव 'शिगमोत्सव 2024' आयोजित हुआ।
✅गोवा में वसंत के मौसम को होली और कार्निवल परंपराओं के मिश्रण के साथ चिह्नित करता है, जिसमें परेड, लोक नृत्य और झांकियां शामिल होती हैं।
✅गोवा में लोकप्रिय उत्सवः
✅साओ जोआओ,
✅सेंट फ्रांसिस जेवियर का उत्सव,
✅घोड़े मोदनी,
✅सनबर्न उत्सव आदि।
Qs 7. हाल ही मे PIB का प्रधान महानिदेशक किसे बनाया गया?
✅शेफाली शरण ने PIB के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला।
✅शेफाली बी. शरण ने कल श्री मनीष देसाई की सेवानिवृत्ति के बाद आज प्रेस सूचना ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है।
✅ये भारतीय सूचना सेवा के 1990 बैच की अधिकारी हैं।
✅PIB :- स्थापना - 1919, मुख्यालय - नई दिल्ली,
Qs 8. हाल ही मे नवीकरणीय ऊर्जा क्षेणी मे "SKOCH ESG पुरस्कार 2024" किस कंपनी ने जीता?
✅REC लिमिटेड ने नवीकरणीय ऊर्जा श्रेणी में "SKOCH ESG पुरस्कार 2024" जीता।
✅SKOCH ESG पुरस्कार उन संगठनों को मान्यता देते हैं जो पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ESG) प्रथाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदर्शित करते हैं।
✅REC लिमिटेड: यह एक 'महारत्न' केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है और RBI के साथ एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (NBFC), और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग कंपनी (IFC) के रूप में पंजीकृत है
✅REC लिमिटेड :- स्थापना - 1969 मुख्यालय - नई दिल्ली, CMD - विवेक कुमार देवांगन
Qs 9. अप्रैल 2024 मे 56वीं पुरुष राष्ट्रीय खो-खो चैम्पियनशिप किसने जीता?
✅महाराष्ट्र ने राष्ट्रीय खो खो चैम्पियनशिप जीती।
✅महाराष्ट्र की पुरुष टीम ने रेलवे को हराकर पुरुष चैंपियनशिप जीता।
✅और महाराष्ट्र की महिला टीम ने AAI को हराकर महिला चैंपियनशिप जीते।
✅आयोजन - इंदिरा गांधी नेशनल स्टेडियम, दिल्ली
खो खो 137 देशों में खेला जाता है।
✅खो खो विश्व चैंपियनशिप अगले साल इंग्लैंड में होगी।
Qs 10. संयुक्त राष्ट्र आयोग में महिला अधिकार मंच का नेतृत्व करने के लिए किस देश का चयन किया गया?
✅सऊदी अरब को संयुक्त राष्ट्र आयोग में महिला अधिकार मंच का नेतृत्व करने के लिए चुना गया।
✅आलोचनाओं के बावजूद सऊदी अरब को महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग की अध्यक्षता के लिए चुना गया।
✅मानवाधिकार समूह महिलाओं के अधिकारों पर सऊदी अरब के ख़राब रिकॉर्ड को उजागर करते हैं।
✅हालांकि एमनेस्टी इंटरनेशनल और ह्यूमन राइट्स वॉच ने इस नियुक्ति की निंदा की।