Qs 1. हाल ही में 'विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस' कब मनाया गया?
✅विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस (World Consumer Rights Day): 15 मार्च
✅विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी से प्रेरित था, जिन्होंने 15 मार्च 1962 को अमेरिकी कांग्रेस को एक विशेष संदेश भेजा था, जिसमें उन्होंने औपचारिक रूप से उपभोक्ता अधिकारों के मुद्दे को संबोधित किया था। ✅शुरुआत – 1983
✅ये दिवस सभी उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें शोषण से बचाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।
Qs 2. हाल ही में जारी लैंगिक असमानता सूचकांक 2022 में भारत किस स्थान पर है?
✅UNDP लैंगिक असमानता सूचकांक 2022 में भारत 108वें स्थान पर आया।
✅रिपोर्ट जारी - 13 मार्च 2024
✅भारत ने लिंग विभाजन को पाटने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
देश ने पिछले वर्ष की तुलना में रैंकिंग में 14 स्थान का सुधार किया है।
✅GII 2022 में, भारत 0.437 के स्कोर के साथ 193 देशों में से 108वें स्थान पर है।
1st - डेनमार्क
2nd - नार्वे
3rd - स्वीट्जरलैंड
Qs 3. हाल ही में जारी मानव विकास सूचकांक में भारत किस स्थान पर है?
✅UNDP मानव विकास सूचकांक 2022 में भारत 134वें स्थान पर रहा।
✅भारत का मानव विकास सूचकांक (HDI) मूल्य 2022 में बढ़कर 0.644 हो गया है, जिससे देश 193 देशों और क्षेत्रों में से 134वें स्थान पर है।
✅रिपोर्ट जारीकर्ता - संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (United Nations Development Program - UNDP)
✅भारत में प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय $6,542) अमेरिकी डॉलर से बढ़कर $6,951 USD हो गई गीय करेंसी में यह राशि लगभग 5.75 लाख रुपये होती है।
Qs 4. अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर में सरकारी गेस्ट हाउस बनाने वाला पहला भारतीय राज्य कौन बना?
✅अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद महाराष्ट्र जम्मू-कश्मीर में सरकारी गेस्ट हाउस बनाने वाला पहला राज्य बना।
✅यह गेस्ट हाउस मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के इछगाम में 2.5 एकड़ भूमि में बनाया जाएगा।
✅5 अगस्त 2019 से पहले जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के चलते यहां कोई बाहरी जमीन नहीं खरीद सकता था केवल स्थायी निवासी ही राज्य में जमीन खरीद सकते थे।
Qs 5. हाल ही में छठे क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड में किस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता?
✅'12वीं फेल' और 'कोहरा' फ़िल्म ने क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड 2024 जीता।
✅12वीं फेल ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता।
✅फ़िल्म 'कोहरा' ने सर्वश्रेष्ठ क्राइम सीरीज श्रेणी में पुरस्कार दिया गया।
✅ 12th फेल फिल्म ने दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) का पुरस्कार जीता।
Qs 6. मार्च 2024 में किस केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
✅राहुल सिंह को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
✅वह निधि छिब्बर का स्थान लेंगे, जिन्हें नीति आयोग का सलाहकार नियुक्त किया गया है।
✅वहीं राजीव कुमार मितल को जल शक्ति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
✅-(1929) मुख्यालय - नई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) :- स्थापना - (1929) मुख्यालय - नई दिल्ली
Qs 7. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने कितने रेलवे स्टेशनों के नाम को बदलने की घोषणा की?
✅उत्तर प्रदेश सरकार अमेठी ज़िले के 8 रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने की घोषणा की।
✅केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अमेठी ज़िले के आठ रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने के उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति दे दी है।
✅उद्देश्य - क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विरासत को संरक्षित करना।
1- कासिमपुर हॉल्ट का नाम • जायस सिटी
2- जायस का नाम - गुरु गोरखनाथ धाम,
3- बानी का नाम - स्वामी परमहंस,
4- मिसरौली का नाम - माँ कालिकन धाम,
5- निहालगढ़ का नाम • महाराजा बिजली पासी,
6- अकबरगंज का नाम - माँ अहोरवा भवानी धाम
7- वारिसगंज का नाम - अमर शहीद भाले सुल्तान
8- फुरसतगंज का नाम - तपेश्वरनाथ
Qs 8. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) के अनुसार वित्त वर्ष 2025 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान कितना है?
✅फिच रेटिंग्स ने FY25 में GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7% किया।
✅फिच ने कहा कि भारत की आर्थिक ग्रोथ को मजबूत घरेलू मांग और निवेश में बढ़ोतरी से सपोर्ट मिलेगा।
✅पिछला अनुमान - 6.5%
✅Fitch said India's economic growth will be supported by strong domestic demand and increased investment.
✅Last estimate - 6.5%
✅नेशनल स्टैटिकल ऑफिस (NSO) के ऑफिशियल आंकड़ों से पता चला है कि अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में देश की GDP में 8.4% की वृद्धि हुई है।
✅Official data from the National Statistical Office (NSO) showed that the country's GDP grew by 8.4% in the October-December period.
Qs 9. हाल ही में 'रणजी ट्रॉफी 2024' किसने जीता?
✅मुंबई ने विदर्भ को हराकर रणजी ट्रॉफी 2024 जीती।
✅मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विदर्भ को 169 रनों से हराकर मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2024 जीत ली।
✅मुंबई ने अपना 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब जीता, जो कि सर्वाधिक है।
✅मुंबई ने आखिरी बार 2015-16 सीज़न में खिताब जीता था।
✅विदर्भ ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी फाइनल जीते थे।
✅मुम्बई टीम के कप्तान - अजिंक्य रहाणे
Qs 10. हाल ही मे 'विश्व किडनी दिवस' कब मनाया गया?
✅विश्व किडनी दिवस (World Kidney day) 2023 - 14 मार्च
✅विश्व किडनी दिवस (World Kidney day) हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है।
✅विश्व किडनी दिवस का उद्देश्य हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए हमारे गुर्दे के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और दुनिया भर में गुर्दे की बीमारी और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की आवृत्ति और प्रभाव को कम करना है।
✅Theme - Kidney Health For All
✅शुरुआत - 2006
✅किसके द्वारा - International Society of Nephrology और International Federation of Kidney Foundations द्वारा