Type Here to Get Search Results !

01 April 2024 Current Affairs in Hindi

 


Qs 1. हाल ही मे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने कितने लोगों को 'भारत रत्न' पुरस्कार प्रदान किया?


✅राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू नें 5 व्यक्तियों को "भारत रत्न" पुरस्कार प्रदान किया।

1. PV नरसिम्हा राव (9वें प्रधानमंत्री)

2. चौधरी चरण सिंह (5वें प्रधानमंत्री)

3. MS स्वामिनाथन (हरितक्रांति के जनक)

4. कर्पूरी ठाकुर (बिहार के 2 बार पूर्व मुख्यमंत्री)

5. लाल कृष्ण आडवाणी (पूर्व ग्रहमंत्री)

✅भारत रत्न - भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है.

✅स्थापना - 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेन्द्र प्रसाद द्वारा.

✅यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा जैसे कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल के लिए दिया जाता हैं।


31 March Current Affairs 👉 Click 



Qs 2. भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन संकल्प के तहत किस देश के जहाज 'अल कंबार' को बचाया?


✅भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन संकल्प के तहत ईरानी जहाज अल कंबार को बचाया.

✅भारतीय नौसेना ने 29 मार्च 2024 को हिंद महासागर में एक ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज अल कंबार और उसके 23 पाकिस्तानी नागरिकों के चालक दल को बचाया.

✅समुद्री सुरक्षा अभियान के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती रोधी, ड्रोन रोधी और मिसाइल रोधी ऑपरेशन संकल्प अभियान चलाया है।

✅भारतीय नौसेना अध्यक्ष - एडमिरल R हरि कुमार



Qs 3. हाल ही मे किस देश के कार्गो जहाज से टकराने के बाद फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज ढह गया, जिससे अमेरिका ने आपातकाल की घोषणा की?



✅फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज ढहने के बाद अमेरिका ने आपातकाल की घोषणा की।

✅कहाँ - बाल्टीमोर, अमेरिका में

सिंगापुर के झंडे वाला जहाज बाल्टीमोर में रुका, जहां वह कोलंबो, श्रीलंका के गंतव्य के लिए प्रस्थान कर रहा था।

✅वहाँ फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज से टकरा गया जिससे ब्रिज पूरी तरह से ढह गया।

✅जहाज लगभग 300 मीटर लंबा और लगभग 48 मीटर चौड़ा था।



Qs 4. हाल ही मे 'अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस' कब मनाया गया?


✅अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस (International Zero Waste Day) - 30 मार्च

✅14 दिसंबर, 2022 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 30 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित किया।

✅इस दिन का उद्देश्य सतत विकास प्राप्त करने के लिए कचरे को कम करने और शून्य- अपशिष्ट पहल को बढ़ावा देने के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।



Qs 5. हाल ही मे किसे 'अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति पुरस्कार' से सम्मानित किया गया?



प्रोफेसर मीना चरंदा को 'अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

✅प्रोफेसर मीना चरणंदा दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज की प्रिंसिपल हैं।

✅यह सम्मान इन्हें शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया है।

✅किसके द्वारा - सुकरात सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी ट्रस्ट


Qs 6. हाल ही मे किस कंपनी ने ट्रैक्टर कारोबार बंद करने का फैसला किया?


✅भारतीय कंपनी फोर्स मोटर्स ने ट्रैक्टर कारोबार बंद करने का फैसला किया।

✅ कब से 31 मार्च 2024 से

✅फोर्स मोटर्स के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023 में कृषि ट्रैक्टरों की बिक्री कंपनी के कुल राजस्व का 3.66% थी।

✅फोर्स मोटर्स एक भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी है। इसकी स्थापना 1958 में NK फिरोदिया ने की थी।

✅फोर्स मोटर्स छोटे वाणिज्यिक वाहनों के निर्माण में लगी हुई है।

✅फोर्स मोटर्स चेन्नई प्लांट में SUV और BMW कारों के इंजन का निर्माण किया जाता है।


Qs 7. BWF की विश्व रैंकिंग में 10 हफ्तों तक विश्व नंबर 1 स्थान पर रहने वाली पहली भारतीय जोड़ी कौन बनी'?



सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी BWF की विश्व रैंकिंग में 10 हफ्तों तक विश्व नंबर 1 स्थान पर रहने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी.

✅चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी पिछले 10 हफ्तों से दुनिया की नंबर 1 पुरुष युगल जोड़ी बने हुए हैं। और इन्होने साईना नेहवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

✅लंदन 2012 ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने लगातार 9 सप्ताह तक विश्व नंबर 1 रहने का पिछला रिकॉर्ड कायम किया था।

✅विश्व नंबर 1 का ताज पहनने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत थे।

✅विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) :- स्थापना - 1934, मुख्यालय - क्वालालांपुर, मलेशिया, अध्यक्ष - पॉल इरिक


Qs 8. कहाँ पर दुनिया के सबसे बड़े तांबा विनिर्माण संयंत्र का शुभारंभ किया गया ?


अदानी ग्रुप ने दुनिया के सबसे बड़े एकल स्थान कॉपर प्लांट का संचालन शुरू किया।

✅कहाँ - गुजरात के मुंद्रा में

✅किस कंपनी द्वारा - कच्छ कॉपर (अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी)

✅यह संयंत्र तांबे के आयात पर भारत की निर्भरता को कम करने और स्वच्छ ऊर्जा में परिवर्तन का समर्थन करने में मदद करेगा।

✅ये पहला चरण है इससे 0.5 मिलियन टन प्रतिवर्ष उत्पादन होगा।

✅दोनों चरण 2029 तक पूरा होने के बाद ये सालाना 1 मिलियन टन तांबे का उत्पादन करेगा।


Qs 9. हाल ही मे अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023 का समापन समारोह कहाँ पर आयोजित हुआ?


✅खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023 का समापन समारोह आयोजित किया।

✅कब 29 मार्च, 2024 को 

✅कहाँ - रोम, इटली में

✅मार्च 2021 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत के एक प्रस्ताव के बाद 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किया, जिसे 70 से अधिक देशों ने समर्थन दिया।

✅संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (UN FAO) :- स्थापना - 16 अक्टूबर 1945, ख्यालय - रोम, इटली, महानिदेशक - क्यू डोंगयु

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.